Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राज्य में 44% भूभाग वनों से आच्छादित है और यहां का 70% जनसंख्या आजीविका के लिए आज भी कृषि पर निर्भर है। जिस वजह से यहां पर सांपों के साथ आमना सामना होना एक सामान्य बात है और इसी वजह से यहां पर सर्वप्रथम की घटनाएं भी होती हैं। लेकिन अगर हम देश में देखें तो छत्तीसगढ़ का नाम डांस से होने वाली मृत्यु में नहीं आता जिसका एक बड़ा कारण है कि कई सर्प दंश केसेस रिपोर्ट ही नहीं होते। आज भी लोग जागरूकता क्या भाव में झाड़ फूंक पर पर भरोसा करते हैं वनस्पति अस्पताल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) के बांगो थाना अंतर्गत ग्राम लमना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। परीक्षा के बाद पेपर जमा करने जा रहे थे शिक्षक मृतक की पहचान समारसाय खैरवार (50 वर्ष), पिता कंवल साय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह नवापारा विद्यालय में परीक्षा संपन्न कराने के बाद हाईस्कूल में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिन्दू जागरण मंच के द्वारा 23 मार्च 2025 शाम 5 बजे से “बलिदान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चौक में किया गया। इस अवसर पर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ साथ राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले समस्त बलिदानियों को दिया जलाकर, पुष्पार्पण करके श्रद्धांजली दी गई। सुभाष चौक निहारिका में स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के साथ भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त स्वयंसेवकों, अन्य हिन्दू संगठन के सदस्यों एवं जनमानस के साथ मिलकर भारत माता की आरती की…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा पुराना बस स्टैंड के पास शॉपिंग कांप्लेक्स गीतांजलि भवन के सामने स्थित शराब दुकान यहां के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए। इस दुकान से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। शराबियों के द्वारा आए दिन यहां पर हंगामा और गाली-गलौज किया जाता है। जिसके चलते सभ्रांत परिवार के लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई बार शराबी लोग महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देते हैं। इससे महिलाओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। यहां का व्यापारी वर्ग भी काफी परेशान है। कई बार शराब दुकान…
*शीर्ष नेता समय से नहीं चेते तो मप्र, राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का अस्तित्व होगा खत्म* *क्या चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के हाथों में सौंपना चाहिए कांग्रेस की कमान?* रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं पड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने जहां नान घोटाला, पीएससी घोटाला, अनाज घोटाला, धान घोटाला, कोयला घोटाला सहित महादेव ऐप जैसे घोटालों को अंजाम दिया। वहीं, अब एक के बाद एक उन्हें उनके पापों की सजा मिलती दिखाई पड़ रही है। चर्चा इस बात की…
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2025 के पहले मुकाबले में बुरी तरह फंस गई थी. पहले बैटिंग करते हुए वो सिर्फ 155 रन ही बना सकी थी. इसके बाद चेपॉक की धीमी पिच पर उसने एक 24 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर को रोहित शर्मा के इमपैक्ट सब्स्टिट्यूट के तौर पर उतारा. इस टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहा ये गेंदबाज उसके लिए वरदान साबित हो गया. पहली बार सीनियर क्रिकेट खेल रहे इस खिलाड़ी ने पहले 3 ओवर में ही 3 विकेट झटककर CSK को टेंशन में डाल दिया था. आखिर कौन…
राजस्थान उदयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उदयपुर के ग्रामीण इलाके में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। उसकी लाश छह अलग-अलग टुकड़ों में कटी हुई पुलिस को मिली है । 4 दिन पहले वह लापता हो गई थी । 4 दिन से पूरा गांव और पुलिस उसे तलाश कर रहे थे, लेकिन शनिवार रात उसकी लाश के टुकड़े मिले और रविवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। परिजनों और गांव के लोगों ने धरना प्रदर्शन…
उत्तरप्रदेश बुलंदशहर/स्वराज टुडे: बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र अंतर्गत गांव मदनपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के 28 वर्षीय युवा नेता अमित चौधरी अपने माता-पिता के साथ रहते थे। 20 मार्च की सुबह जैसे कि रोज़ की दिनचर्या थी। वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वॉक के बाद वह नजदीकी गांव हबीबपुर में अपने मामा के प्लॉट पर पहुंचे और रास्ते में खड़े हो गए। अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बेसुध होकर सिमेंटेड रोड पर गिर पड़े। अमित चौधरी को संभलने का मौका नहीं मिला जब अमित को…
इस्लामाबाद/स्वराज टुडे: पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों का सफाया जारी है. पाकिस्तान में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार का कहर अभी थमा नहीं है. अब खैबर पख्तूनवा के स्वाबी जिले में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी ने एक आतंकी का काम तमाम किया है. उस आतंकी का नाम है- मौलाना काशिफ अली. वह कुख्यात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था. बाइकसवार बंदूकधारियों ने सरगना मौलाना काशिफ अली की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी. आतंकवादी काशिफ अली युवाओं का ब्रेनवाश करता था. उन्हें आतंकवादी संगठन में भर्ती करता था. काशिफ अली कई मस्जिदों और मदरसों का इंचार्ज भी था. वह आतंकवाद का…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में अगमकुआं है. अपने ऐतिहासिक विरासत को समेटे हुए अगम कुआं में एशिया हॉस्पिटल है. यह अस्पताल शहर में काफी प्रसिद्ध है. लेकिन शनिवार को यहां एक ऐसी घटना घटी, जिससे पूरा शहर दहल गया. यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े अस्पताल में घुसकर महिला डॉक्टर को गोलियों से भून दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए. मृतक महिला डॉक्टर का नाम सुरभि है, जो अस्पताल की डायरेक्टर भी थीं. इनकी लाश केबिन में खून से लथपथ हालत में मिलीं. बदमाशों ने उनको एक-दो नहीं, बल्कि सात गोलियां मारी…
