छत्तीसगढ़
कोरबा(सिमरन गार्डिया) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में 29 वर्षीय अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मामले में पुलिस जांच के बाद मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
करीब तीन सप्ताह पहले अंकित सोनवानी अपने घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। मृतक की बहन अंकिता सोनवानी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर अपनी भाभी प्रिया सोनवानी पर प्रताड़ना और हत्या का संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर चौकी क्षेत्र की पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह को लेकर जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

Editor in Chief





