छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: नेहरू शताब्दी हास्पिटल गेवरा में भर्ती घायल जुनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर रुपचंद देवांगन ने बताया कि वह नास्ता करने क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा आफिस के पास जा रहा था। वह अपने साइड में ही गाड़ी चला रहा था , तभी अचानक CWS आफिस के पास पीछे आ रही चार पहिया वाहन ने तेजी से आते हुए ठोकर मार दिया और पीड़ित कर्मचारी के इलेक्ट्रिक स्कूटर को रगड़ते हुए लगभग 200 मीटर दूर ले गया ।

जब गाड़ी रुकी तो उसमें से एक सितारा लगायें हुए पुलिस अधिकारी उतरा जिसका कहना था कि ऐसा हो जाता है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस अधिकारी वाहन चलाते हुए फोन पर बात कर रहा था। जब वह गिरा तो जिन लोगों ने देखा उन्होंने उठाया । उसके सिर पर हेलमेट था, इसलिए वह बच गया वर्ना स्थिति और गंभीर हो सकती थी। भर्ती कराने भी उसके साथी कर्मचारियों ने नेहरू शताब्दी हास्पिटल गेवरा लेकर आये। कुछ समय बाद उक्त पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचा किन्तु डाक्टर से मिला और चला गया ।

आपको बता दें कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी की पहचान सहायक उप-निरीक्षक खगेश राठौर के रूप में हुई है। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार नेहरू शताब्दी अस्पताल में चल रहा है और इस मामले में अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

Editor in Chief






















