Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    November 15, 2026

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया
    Featured

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n733810574179470730812025ca004f263219416fa1a1a04f7affe56cc5f597b022f5a67e42ea1cb31736e3
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करके कमाल कर दिया. इसके बाद जहां एक ओर भारतीय खेमे में जश्न का माहौल था, तो वहीं पाकिस्तानी खेमा निराश हो गया, क्योंकि 337 रन बनाकर भी उनके हाथ हार लगी.

    ऐसे में मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ भी काफी निराश दिखे. एक ओर तो उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेला. मगर, इसके बाद तो उन्होंने अपने हिसाब से अपनी उस कमी के बारे में बताया, जिसके चलते भारत जीत दर्ज कर सका. बता दें, टीम इंडिया ने 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है.

    क्या बोले पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ?

    भारत के हाथों फाइनल मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी कपत्ना फरहान यूसुफ काफी निराश दिखे. उन्होंने माना कि उनके गेंदबाज सटीक गेंदबाजी नहीं कर सके, जिसका फायदा उठाकर भारत ने टारगेट को चेज कर लिया.

    फरहान यूसुफ ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “मुझे लगता है कि हम एक अच्छा स्कोर बनाने में कामयाब रहे, लेकिन भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेला. हमारी गेंदबाजी में सटीकता की कमी थी, जिसकी वजह से भारत इस लक्ष्य को हासिल कर सका. हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी ज्यादा समय लिया, जिसके कारण हमें मैच में ‘ओवर-रेट’ (स्लो ओवर रेट) के लिए पेनल्टी का सामना करना पड़ा. मैं फैंस को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं उनसे अपील करता हूं कि वे पाकिस्तान को अपना समर्थन देना जारी रखें.”
    ऐसा रहा मैच का हाल

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 में बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला पुरस्कार.....पैवेलियन में औद्योगिक संचालन में महिला नेतृत्व, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक विकास की झलक

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान ने 107 की शतकीय पारी खेली. अब्दुल कादिर ने 80 खुद कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन की पारी खेली. इस तरह भारत के सामने पाकिस्तान ने 338 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. ये टारगेट काफी मुश्किल लग रहा था.

    इसे चेज करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने खेली. आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए. मगर, फिर 217 के स्कोर पर जब अनवय द्रविड़ आउट हुए, तो जीत का पलड़ा पाकिस्तान की ओर झुकने लगा. लेकिन, इस गेम में ट्विस्ट तब आया, जब मोहित उल्वा मनल चौहान ने मिलकर 57 रनों की पार्टनरशिप बनाई भारत को फिर से मैच में लाकर खड़ा कर दिया.

    मनल 309 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन मोहित उल्वा आखिर तक टिके रहे उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को वो जीत दिलाई, जो एक वक्त पर असंभव लगने लगी थी. इस तरह भारत ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी उठाई. बताते चलें, आर्यवीर सहवाग को टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

    यह भी पढ़ें: Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    यह भी पढ़ें: कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026

    कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा

    November 14, 2026

    Korba: बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,087 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

    November 15, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मैच खेला…

    राशिफल 15 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 15, 2026

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.