छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार, 14 नवंबर 2026 को चेकपोस्ट स्थित सामाजिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न इकाइयों, परिक्षेत्रों, तहसीलों एवं जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य रूप से दीपावली मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक समरसता, सामूहिक विवाह सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने, सामाजिक सहयोग बढ़ाने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
साथ ही समाज के विकास और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही गई।
बैठक में जिले के अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। जिला साहू संघ की इस बैठक को समाज में एकता, समरसता और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
इस बैठक में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू, उपाध्यक्ष नरोत्तम साहू, उपाध्यक्ष(महिला) श्रीमती देवकी साहू, संरक्षक गोरे लाल साहू , कोषाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू, दीपक साहू , श्रीमती नंदिनी साहू , श्रीमती रंजना साहू समेत समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Korba: बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव
यह भी पढ़ें: आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Editor in Chief






















