छत्तीसगढ़
खरसिया/स्वराज टुडे: महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में खरसिया पुलिस चौकी में गायत्री केशरवानी सहित अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 296, 115(2) एवं 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
दर्ज धाराओं में BNS की धारा 331(4) गैर-जमानती है। मामले में मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की गई है। अब पुलिस की आगे की कार्रवाई और निष्पक्ष जांच पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा
यह भी पढ़ें: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

Editor in Chief






















