छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर स्थित आईआईटी मैदान के अरविंद स्टेडियम में 13 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 9वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कोरबा (छत्तीसगढ़) के डॉ. सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।
बंगाल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डॉ. सरफराज खान ने 40+ आयु वर्ग में भाग लेते हुए डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं शॉटपुट (गोला फेंक) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
डॉ. सरफराज खान की इस उपलब्धि से कोरबा जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि उम्र कभी भी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति जुनून में बाधा नहीं बनती।
उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डॉ. सरफराज खान की यह सफलता कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है।
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत की शानदार जीत, हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने दी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया

Editor in Chief






















