Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026

    कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप
    Featured

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20261115 065253 3001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बुक ऐप और उससे जुड़ी अवैध बेटिंग वेबसाइटों के नेटवर्क को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी की पांचवीं सप्लीमेंट्री अभियोजन शिकायत के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क से अपराध के जरिए हुई कुल कमाई का अनुमान 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
    अक्टूबर 2023 में पहली अभियोजन शिकायत दाखिल होने के समय यह आंकड़ा करीब 10 से 11 हजार करोड़ रुपये आंका गया था।

    जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही कथित अवैध कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की परतें खुलती जा रही हैं। इस मामले में ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। लंबी कानूनी बहस के बाद अदालत की अनुमति से ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विशेष अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए 19 नवंबर तक सात दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

    पूछताछ के लिए अदालत ने तय की समय सीमा

    विशेष पीएमएलए अदालत ने सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के दौरान कुछ स्पष्ट शर्तें भी निर्धारित की हैं। अदालत के निर्देश के अनुसार, ईडी की टीम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही आरोपी से पूछताछ कर सकेगी। पूछताछ के दौरान उसका वकील ऐसी जगह मौजूद रहेगा, जहां से वह आरोपी को देख सके। इसके अलावा शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक वकील और परिवार के सदस्य सौरभ चंद्राकर से मुलाकात कर सकेंगे। अदालत ने ईडी को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया है कि पूछताछ के दौरान किसी भी तरह की शारीरिक प्रताड़ना या मारपीट नहीं की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    दुबई से संचालित होता था फ्रेंचाइजी मॉडल

    ईडी ने अपने रिमांड आवेदन में महादेव ऐप और उससे जुड़े अन्य बेटिंग प्लेटफॉर्म के संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। एजेंसी के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क फ्रेंचाइजी मॉडल पर संचालित होता था। इसका मुख्य कार्यालय दुबई के अल-बरशा इलाके से चलाया जाता था। यहां स्थित कॉल और डेटा सेंटर में करीब 50 से 70 लोग काम करते थे। जांच एजेंसी के दस्तावेजों के अनुसार, इस नेटवर्क के माध्यम से क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस जैसे खेलों के अलावा टीन पत्ती, पोकर तथा ड्रैगन टाइगर जैसे ऑनलाइन गेम्स पर भी दांव लगवाए जाते थे। इसके लिए पैनल सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता था, जिसके जरिए लोगों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाते थे।

    वॉट्सऐप और हवाला के जरिए रकम का लेनदेन

    ईडी के मुताबिक, बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े वित्तीय लेनदेन के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जाता था। लोगों से दूसरे व्यक्तियों के फर्जी केवाईसी वाले बैंक खातों में रकम मंगाई जाती थी। इसके बाद कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के माध्यम से पैसा विदेश भेजा जाता था। एजेंसी के रिमांड आवेदन में दावा किया गया है कि इस व्यवस्था के जरिए हर महीने औसतन 450 करोड़ रुपये की अवैध कमाई होती थी। जांच में सामने आए इन तथ्यों के आधार पर ईडी अब पूरे वित्तीय नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

    सौरभ चंद्राकर की शादी में 200 करोड़ नकद खर्च का दावा

    ईडी के दस्तावेजों में फरवरी 2023 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में सौरभ चंद्राकर की शादी का भी उल्लेख किया गया है। एजेंसी के मुताबिक, इस भव्य आयोजन पर करीब 200 करोड़ रुपये नकद खर्च किए गए थे। जांच में दावा किया गया है कि आयोजन के लिए 112 करोड़ रुपये हवाला के जरिए इवेंट कंपनी तक पहुंचाए गए थे। वहीं, होटल बुकिंग के लिए 42 करोड़ रुपये नकद दिरहम (AED) में दिए गए थे। एजेंसी इन खर्चों के स्रोत और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से इनके संबंधों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    स्काईएक्सचेंज और अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के घेरे में

    महादेव ऑनलाइन ऐप से जुड़े मामले में जांच के दौरान स्काईएक्सचेंज और हरिशंकर टिबरेवाल जैसे अन्य नामों की संलिप्तता की जानकारी भी सामने आई है। ईडी अब सौरभ चंद्राकर से इन सभी पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ कर रही है। जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी संपत्तियों, सौरभ चंद्राकर के वानुआतु पासपोर्ट और कथित मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी वित्तीय श्रृंखला से जुड़ा है। सात दिन की रिमांड के दौरान एजेंसी इन लेनदेन, विदेशी कनेक्शन और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटाएगी। ईडी की इस पूछताछ से महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े अन्य बड़े नामों और कथित वित्तीय नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    यह भी पढ़ें: कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    यह भी पढ़ें: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026

    कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा

    November 14, 2026

    Korba: बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026

    मासूम मुस्कानों से महका पुष्पलता उद्यान, रिचलुक प्रोग्रेसिव स्कूल के बाल दिवस समारोह में दिखा उत्साह और उमंग

    November 14, 2026

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,087 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    Raipur: महादेव ऐप का काला कारोबार 92 हजार करोड़ के पार! ED के खुलासे से मचा हड़कंप

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बुक ऐप और उससे जुड़ी अवैध बेटिंग वेबसाइटों के…

    Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    November 15, 2026

    कोरबा जिला साहू संघ की बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और सामूहिक विवाह पर हुई चर्चा

    November 14, 2026

    Korba: बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.