Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?
    Featured

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n73274910717938365960152634eda9a2a97378aa9b08ee9499e1efacc30df54749592cbaf0987708520a98
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा ताेहफा दिया है. अग्निवीरों का पहला बैच 23 नवंबर को सेवा मुक्त होने जा रहा था, इससे पहले अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार देने का फैसला केंद्र सरकार ने लिया है.

    नई व्यवस्था के तहत चार साल की शुरुआती सेवा पूरी करने के बाद नियमित सेना में शामिल नहीं हो पाने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा अवसर देने का फैसला किया गया है. इससे उनका कुल कार्यकाल छह साल हो सकता है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि कैबिनेट ने अग्निवीरों को दो साल अतिरिक्त सेवा देने की व्यवस्था को मंजूरी दी है.

    आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि क्या 6 साल तक नौकरी करना अनिवार्य होगा. जानेंगे कि सेवा विस्तार के बाद अग्निवीरों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी. जानेंगे कि 6 साल की सेवा के बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को कितना पैसा दिया जाएगा.

    4 साल की सेवा के बाद मुक्त हो सकते हैं अग्निवीर

    केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि 4 साल की सेवा अवधि पूरी होने अग्निवीर अगर चाहें तो वह सेवामुक्त हो सकते हैं. मसलन, अग्निवीरों के लिए 6 साल की सेवा अवधि को अनिवार्य नहीं किया गया है. अगर अग्निवीर चाहें तो वह 4 साल के बाद सेवा से मुक्त हो सकते हैं. अगर 4 साल की सेवा अवधि के बाद अग्निवीर सेवा विस्तार की सहमति जताते हैं तो उन्हें 2 साल का सेवा विस्तार मिलेगा.

    4 साल में रिटायर होने वाले अग्निवीरों को कितना पैसा मिलेगा?

    अग्निपथ योजना के तहत 4 साल बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को सेवा निधि के लिए कटने वाला पैसा एक साथ मिलेगा. सेवा निधि में कटने वाली राशि 5.2 लाख रुपये होगी. इसमें सरकार अपनी ओर से भी लगभग इतनी ही राशि जमा करेगी. इसके अलावा सेवा निधि में सरकार ब्याज का भी भुगतान करती है. 4 साल की सेवा अवधि के बाद निधि पैकेज के रुप में अग्निवीरों 11.71 लाख रुपये दिया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  Korba: उरांव समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास से मनाया करम देव प्रकृति पूजा का महापर्व

    छह साल की सेवा पर कितना मिलेगा पैसा?

    मौजूदा व्यवस्था में चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को लगभग 11.71 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाता है.अग्निवीरों को उनकी सेवा अवधि के दौरान हर साल बढ़ी हुई सैलरी दी जाती है. पहले चार साल के लिए वेतन का एक निश्चित ढांचा है, जिसमें कुल पैकेज का 70 प्रतिशत हिस्सा हर महीने सैलरी के रूप में मिलता है, जबकि 30 प्रतिशत राशि सेवानीधि फंड में जमा होती है. अब अगर किसी अग्निवीर को छठे साल तक सेवा करने का अवसर मिलता है तो उसकी सैलरी और सेवानीधि में जमा होने वाली रकम भी बढ़ जाएगी. दिए गए वेतन विवरण के अनुसार, छह साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को हर महीने अलग-अलग राशि मिलेगी. इस आधार पर छह साल में सेवानीधि फंड में जमा होने वाली रकम का हिसाब समझ सकते हैं.

    अब महीना कितना मिलेगा वेतन?

    अग्निवीरों की सैलरी में हर साल बढ़ोतरी का नियम है. अभी तक 4 साल जो सैलरी देने का नियम निर्धारित उसके हिसाब से 10 परसेंट सालाना बढ़ोतरी की जाती है. ऐसे में समझें तो चौथे साल मिलने वाली सैलरी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद उन्हें सैलरी दी जाएगी. इसी तरह पांचवे साल के लिए निर्धारित सैलरी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद उन्हें छठे साल की सैलरी दी जाएगी. आइए, साल दर साल निर्धारित सैलरी का नियम जानते हैं.

    पहले साल: अग्निवीरों को पहले साल कुल 30,000 रुपये प्रति माह दी जाती है. इसमें इन-हैंड सैलरी 21,000 रुपये (70 फीसदी) होती है तो वहीं सेवानीधि में 9,000 रुपये(30 फीसदी) की कटौती की जाती है.

    यह भी पढ़ें :  हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; शोक में डूबा बॉलीवुड, ‘आतिश: फील द फ़ायर’ से की थी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत, सिनेमा जगत को दी कई हिट फिल्में

    दूसरा साल: अग्निवीरों को दूसरे साल 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद 33,000 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाती है. इसमें इन-हैंड सैलरी 23,100 रुपये (70 फीसदी) और सेवानीधि में 9,900 रुपये (30 फीसदी) जमा किए जाते हैं.

    तीसरा साल: अग्निवीरों को तीसरे साल 10 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कुल 36,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाती है. इसमें इन-हैंड सैलरी 25,550 रुपये (70 फीसदी) और सेवानीधि में 10,950 रुपये (30 फीसदी) जमा किए जाते हैं.

    चौथा साल: अग्निवीरों को चौथे साल 10 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 40,000 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाती है. इसमें इन-हैंड सैलरी 28,000 रुपये (70 फीसदी) और सेवानीधि में 12,000 रुपये (30 फीसदी) जमा किए जाते हैं.

    पांचवे साल: 10 फीसदी सालाना सैलरी बढ़ाेतरी के नियम के अनुसार पांचवे साल अग्निवीरों की सैलरी 44,000 मासिक हो सकती है. इसमें से 30,800 रुपये (70 फीसदी) मासिक इन-हैंड सैलरी मिलेगी, जबकि 13,200 रुपये (30 फीसदी) सेवानीधि फंड में जमा होंगे.

    छठे साल: इसी तरह छठे साल 10 फीसदी बढ़ो़तरी के साथ अग्निवीरों का मासिक पैकेज 48,500 रुपये हो सकता है. इसमें 33,950 रुपये (70 फीसदी) इन-हैंड सैलरी के तौर पर मिलेंगे और 14,550 रुपये (30 फीसदी) सेवानीधि फंड में जमा होंगे.

    छह साल में सेवानीधि फंड में कितनी रकम जमा होगी?

    4 साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले अग्निवीरों को रिटायरमेंट के समय सेवा निधि के तौर पर 11.71 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है. इसमें से 5.2 लाख रुपये अग्निवीरों की सैलरी (30 फीसदी) से काटे जाते हैं. तो वहीं 5.2 लाख रुपये सरकार की तरफ से जमा किए जाने हैं. बाकी ब्याज की रकम है. दो साल का सेवा विस्तार मिलने के बाद पांचवे साल अग्निवीरों की सैलरी से सेवा निधि में 30 फीसदी की जो कटौती होगी, वह सालाना 1,58,400 रुपये होगी, इसी तरह छठे साल में 1,74,600 रुपये सेवा निधि के तौर पर अग्निवीरों की सैलरी से काटे जाएंगे. इस तरह दोनाें साल कुल 3,33,000 रुपये सेवानीधि फंड में जमा होंगे. नियमानुसार इतने ही रुपये सरकार की तरफ से जमा किए जाएंगे. इस तरह दो साल में 6,66,000 रुपये के सेवानिधि फंड में बढ़ोतरी होगी. ब्याज समेत ये रकम 8 लाख तक हो सकती है. इस तरह 6 साल की सेवा के बाद रिटारयमेंट होने वाले अग्निवीरों को 19 लाख रुपये से अधिक तक मिल सकते हैं.

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में कांग्रेस की प्रेस से मुलाकात, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर जनसमर्थन की अपील

    नियमित सेना में भर्ती का भी मिलेगा मौका

    मौजूदा नियमों के तहत चार साल की सेवा के बाद अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को प्रदर्शन, पात्रता और सेना की जरूरतों के आधार पर नियमित कैडर में शामिल किया जा सकता है. नई व्यवस्था में अतिरिक्त दो साल सेवा देने वाले अग्निवीरों को भी आगे नियमित सेना में भर्ती होने का अवसर मिल सकता है. इसके लिए उन्हें निर्धारित चयन मानदंड पूरे करने होंगे.

    कब हुई थी अग्निपथ योजना की शुरुआत?

    अग्निपथ योजना की शुरुआत 14 जून 2022 को हुई थी. इस योजना के तहत अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाता है. चार साल के अनुभव और प्रदर्शन से मिले फीडबैक के आधार पर यह बदलाव किया गया है.

    यह भी पढ़ें: चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    यह भी पढ़ें: Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    यह भी पढ़ें: Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026

    चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    November 5, 2026

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,071 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक निकाह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर…

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    November 5, 2026

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.