Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
    Featured

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261105 WA0010
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    👉*दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक

    👉*रायपुर कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

    👉*यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: आगामी दीपावली पर्व के दौरान रायपुर शहर के प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों में बढ़ने वाली भीड़ एवं वाहनों के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला(भा॰पु॰से॰) द्वारा पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल) डॉ अर्चना झा एवं यातायात कमिश्नरेट में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों की बैठक ली गई।

    IMG 20261105 WA0004

    बैठक में पुलिस कमिश्नर द्वारा आगामी त्योहार के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा यातायात जाम की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान बाजारों में नागरिकों की आवाजाही एवं वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यातायात पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ यातायात व्यवस्था का संचालन करे।

    बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के लिए दिए गए प्रमुख निर्देश

    IMG 20261105 WA0005 IMG 20261105 WA0007 1

    पुलिस कमिश्नर द्वारा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं व्यावसायिक स्थलों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्नानुसार निर्देश दिए गए—

    1. *यातायात बल की प्रभावी तैनाती:* बाजारों में भीड़ एवं यातायात के दबाव का आंकलन कर तदानुसार पर्याप्त यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती कर यातायात का सतत संचालन सुनिश्चित किया जाए।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    2. ⁠*दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर नियंत्रण:* व्यापारी अपनी दुकानों का सामान दुकान के निर्धारित दायरे के भीतर ही रखें। दुकान के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित न किया जाए।

    3. ⁠*पार्किंग स्थलों का निर्धारण एवं उपयोग :* बाजारों के आसपास उपलब्ध बड़े पार्किंग स्थलों को चिन्हांकित कर दुकानदारों आम नागरिकों एवं ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित रूप से कराई जाए, जिससे मुख्य बाजार मार्गों पर वाहनों का दबाव कम हो।दुकानों के सामने उपलब्ध पार्किंग स्थल का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा सड़क पर अव्यवस्थित वाहन पार्किंग को प्रतिबंधित किया जाए।

    4. ⁠ *पार्किंग एवं नो-पार्किंग का सख्ती से पालन:* प्रमुख बाजारों में निर्धारित पार्किंग एवं नो-पार्किंग व्यवस्था का प्रभावी पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।

    5. *चौक-चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखना:* प्रमुख चौक-चौराहों, तिराहों एवं मुख्य मार्गों पर किसी भी प्रकार का अस्थायी कब्जा या अवैध पार्किंग न होने दी जाए। यातायात के निर्बाध संचालन के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रखा जाए।

    6. *ठेला एवं अस्थायी दुकानों का व्यवस्थित संचालन:* बाजार क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगने वाले ठेलों तथा अस्थायी दुकानों को यातायात बाधित किए बिना निर्धारित किनारे के स्थानों पर व्यवस्थित रूप से लगवाया जाए। किसी भी स्थिति में मुख्य सड़क एवं आवागमन के मार्ग अवरुद्ध न हों।

    7. ⁠*व्यापारियों से समन्वय एवं सहयोग*: बाजार क्षेत्र के व्यापारियों एवं व्यापारी संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा यातायात व्यवस्था में उनका सक्रिय सहयोग लिया जाए।

    यह भी पढ़ें :  दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

    8. *पैदल यात्रियों की सुविधा:* बाजारों में आने-जाने वाले पैदल नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।

    9. *निरंतर पेट्रोलिंग एवं निगरानी:* प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों एवं चौक-चौराहों पर यातायात अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जाए। यातायात बाधित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर मार्ग को सुचारु कराया जाए।

    पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, स्थानीय निकाय एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा त्योहार का आयोजन सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

    🔸*उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 यातायात पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित*

    बैठक के दौरान विगत माह यातायात व्यवस्था के संचालन एवं चेकिंग कार्यवाही के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई।

    IMG 20261105 WA0007

    IMG 20261105 WA0006

    उल्लेखनीय है कि यातायात पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग एवं प्रभावी कार्रवाई के दौरान 05 अलग-अलग प्रकरणों में चोरी के वाहनों को बरामद करने तथा 01 प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
    निम्न पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित :-

    1)आरक्षक मोतीलाल लहरे
    2) सैनिक अशोक शर्मा
    3) आरक्षक D सीमांचल राव
    4) आरक्षक गोविंद सोनी
    5) सैनिक महेश सिंह
    6) सहायक उप निरीक्षक लक्षण निषाद
    7) प्रधान आरक्षक श्रीकांत मिश्रा
    8) आरक्षक विजय कुमार सोनवानी
    9) आरक्षक गजे सिंह मरकाम
    10) प्रधान आरक्षक बृजेश कुमार तिवारी
    11) आरक्षक संदीप साहू
    12) आरक्षक देवेंद्र पांडे
    13) आरक्षक कृत राम साहू

    यह भी पढ़ें :  Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा उक्त प्रकरणों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस के कुल 13 अधिकारी-कर्मचारियों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति निष्ठा, सजगता एवं समर्पण के साथ किया गया प्रत्येक उत्कृष्ट कार्य सराहनीय है। ऐसे कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    *यातायात पुलिस कमिश्नरेट की अपील*
    यातायात कमिश्नरेट रायपुर की सभी नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें: Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    यह भी पढ़ें: पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस….

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.