छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है । मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई और अगली सुबह यानी आज बुधवार को प्रात लगभग 8:30 बजे कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर फिर एक बड़ा हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा सवार युवती और बाइक सवार युवक में आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें दोनों सड़क पर गिर पड़े । इसके बाद तेज रफ्तार भारी वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई ।

हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गयी । मौके पर मौजूद किसी सज्जन ने 112 और संजीवनी वाहन समेत कुसमुंडा थाना पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों मृतकों की शिनाख्ती में जुट गई है। वही दुर्घटनाकारित भारी वाहन को मौके पर ही खड़ी कर उसके चालक ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
(सुशील अग्रवाल की रिपोर्ट)

Editor in Chief

