Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो
    Featured

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261104 WA0044
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम 4:49 बजे हुए एक दर्दनाक हादसे में 18 चक्का ट्रेलर ने एक वृद्ध की जान ले ली। लगभग 60 वर्षीय वृद्ध ग्राम सेमीपाली थाना उरगा के निवासी बताये जाते हैं।

    वृद्ध के ऊपर से पार हो गया ट्रेलर का अगला और पिछला पहिया

    मृतक अपनी स्कूटी एक्टिवा पर सवार होकर उरगा चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे से आ रही 18 चक्का ट्रेलर के चालक की लापरवाही के कारण अगले हिस्से से स्कूटी को ठोकर लगी। ठोकर लगते ही वह असन्तुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और उनके ऊपर से ट्रेलर का अगला पहिया से लेकर पूरा पिछला पहिया तक पार हो गया। इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है,जो इसकी भयावहता बताता है।

    सड़क किनारे खड़ी कार के कारण घटी घटना, देखें वीडियो

    https://x.com/swarajtodaynews/status/2117816531736522946?a=auryUMmitfkbdv33xyc&s=19

    इसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि इस हादसे में शायद वृद्ध की जान बच गई होती अगर घटनास्थल पर सड़क के ठीक किनारे कार खड़ी ना होती। स्थानीय लोगों के भी अनुसार यदि यह कार यहां पर ना होती तो एकल और संकरी सड़क पर व्यस्त आवागमन के बीच आ रहे ट्रेलर से बचने के लिए वृद्ध अपना स्कूटी सड़क से नीचे उतार लिए होते। जिस वक्त यह हादसा हुआ, एक कार चाम्पा की ओर जाती नजर आ रही है तो दूसरी कार इस तरफ सड़क के किनारे खड़ी हुई है। इसी बीच ट्रेलर के सामने वृद्ध की स्कूटी चल रही है और उस स्कूटी को दोनों कार के बीच आते तक ट्रेलर के चालक ने ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही वृद्ध गिर पड़े और पूरा ट्रेलर पर उनके ऊपर से गुजर गया।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध कब्जा

    इस हादसे ने भी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए किये जा रहे प्रशासनिक उपायों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सवाल यह बहुत बड़ा है कि आखिर मुख्य सड़कों के किनारे जितनी खाली जगह रिक्त होनी चाहिए वह जगह रिक्त क्यों नहीं है? आखिर सड़क के खत्म होते ही इससे लगाकर लोग अपना निजी निर्माण क्यों कर रहे हैं? लोगों के द्वारा मुख्य सड़कों के किनारे पार्किंग के तौर पर सड़क को इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है? इन पर चालान/जुर्माना की सख्ती क्यों नहीं? सड़क बनाते वक्त इसके किनारों को समतल करने का काम क्यों नहीं किया जाता, आखिर सड़कों के किनारे के कॉलर ऊंचे/ऊबड़-खाबड़ क्यों छोड़े जाते हैं?

    स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

    उरगा मुख्य मार्ग में आज हुए इस घटनाक्रम ने स्थानीय और जानकार लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी उत्पन्न की है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पहले भी हादसे होते रहे हैं। सड़क तक किये गए निर्माण सुगम आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। सड़क तक यदि निर्माण ना हो, सड़क के किनारे वाहनों का ठहराव न हो तो छोटे दुपहिया वाहनों और राहगीरों को सड़क से उतरकर आगे बढ़कर निकलने व चलने में सुविधा होगी। वह हादसों से सुरक्षित रह सकते हैं।

    स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक जीवन साहू ने इस हादसे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सड़क सुधार के प्रयासों में लगे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर जिम्मेदार लोगों को चाहिए कि वे सड़कों के किनारे खासकर मुख्य और व्यस्त सड़कों के किनारे जिन लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है, उन्हें सख्ती से हटाया जाना चाहिए। मुख्य मार्ग पर मवेशियों के झुंड के कारण भी कई बार हादसे हो चुके हैं। पेट्रोलिंग पुलिस और हाईवे ऑथरिटी को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा सड़क चाहे नेशनल हाईवे की हो या फिर पीडब्ल्यूडी की, नगर निगम की हो या फिर ग्रामीण सड़क, सभी मुख्य सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराया जाना चाहिए। रात में अंधेरे की वजह से हर वक़्त हादसे का भय बना रहता है।

    यह भी पढ़ें :  एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    यह भी पढ़ें: Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    यह भी पढ़ें: एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    यह भी पढ़ें: Raipur: जीजा के सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाला सगा साला गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026

    Korba: आबकारी टीम के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

    November 4, 2026

    Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में…..!

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,066 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,558 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा-चाम्पा मार्ग पर उरगा मुख्य मार्ग में मंगलवार की शाम 4:49 बजे…

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.