Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
    Featured

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260810 14303967
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *थाना कटघोरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई

    *थाना कटघोरा का अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 103(1) BNS

    कोरबा/स्वराज टुडे: थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम डुमरमुड़ा के पास दिनांक 08.08.2026 को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के शीघ्र खुलासे एवं मृतिका की पहचान सुनिश्चित करने हेतु थाना कटघोरा एवं साइबर पुलिस थाना टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पार्टी & वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प किए रहे ।

    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नितेश कुमार ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा श्री विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना कटघोरा एवं साइबर थाना कोरबा की संयुक्त टीम द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच प्रारंभ की गई।

    मृतिका की पहचान

    पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन पूछताछ की गई। साथ ही थाना क्षेत्र के गुम इंसान प्रकरणों की जानकारी एवं मृतिका के हुलिया के आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए गए।

    पुलिस टीम के लगातार प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप जानकारी मिली की एक महिला जो की ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, मैं निवासरत थी शुक्रवार रात से ग़ायब है।

    जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य

    उक्त जानकारी मिलने पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उसके महिला के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों एवं घटना से जुड़े संभावित संदिग्धों की जानकारी एकत्रित की गई।

    यह भी पढ़ें :  पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना के पूर्व शाम को ग्राम अमलडिहा निवासी किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल एवं अजय कुमार धनवार को महिला के साथ देखा गया था।

    उक्त जानकारी के आधार पर दोनों संदिग्धों की पतासाजी की गई। घटना के बाद दोनों संदिग्ध फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए किरण कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पूछताछ के दौरान किरण कुमार पटेल द्वारा प्रारंभ में घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों के संबंध में गहन पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई।

    पूछताछ में सामने आए तथ्यों के अनुसार, घटना के दिन दोनों आरोपी मृतिका को घटनास्थल की ओर ले गए थे, जहां तीनों द्वारा शराब का सेवन किया गया। उसके बाद मृतिका ओर अजय कुमार धनवार के बीच पूर्व से संबंध होने से शारीरिक संबंध बनाया गया ! बाद में किरण कुमार पटेल द्वारा भी मृतिका के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया गया जिस बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी । घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा मृतिका के शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा घटनास्थल से फरार हो गए।

    एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

    IMG 20260810 14304537

    प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए किरण कुमार पटेल, पिता चैतराम पटेल, निवासी ग्राम अमलडिहा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    गिरफ्तार आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।
    पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं वहीं घटना में शामिल दूसरा आरोपी अजय कुमार धनवार पिता किताब धनवार निवासी अमलडीह थाना कटघोरा जिला कोरबा वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर पतासाजी की जा रही है।

    तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच

    पुलिस द्वारा प्रकरण में उपलब्ध भौतिक, परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। साक्ष्यों के आधार पर घटना की विभिन्न कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    यह भी पढ़ें: Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का भव्य महासम्मेलन सम्पन्न — देशभर के व्यापारियों ने…

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.