छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के कटघोरा में एक होटल में परोसे गए खाने को लेकर उस वक्त हंगामा मच गया, जब सांभर में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया। कटघोरा स्थित मुरली होटल में नास्ता करने पहुंचे लोगों ने सांभर में कीड़ा देखकर नाराजगी जताई और होटल में जमकर विरोध किया। घटना के बाद होटल की साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, कटघोरा के मुरली होटल में कुछ लोग भोजन करने पहुंचे थे। इसी दौरान जब उन्हें सांभर परोसा गया, तो उसमें कथित तौर पर कीड़ा दिखाई दिया। खाने में इस तरह की गंदगी देखकर लोग भड़क उठे। उन्होंने होटल प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और जमकर हंगामा किया।
इस घटना ने होटल में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की नियमित जांच और साफ-सफाई का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा है? यह मामला खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
अब देखना होगा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित होटल के भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच के लिए क्या कदम उठाता है।
यह भी पढ़ें: आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
यह भी पढ़ें: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, जानिए किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Editor in Chief






















