Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2026Updated:November 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 8 नवंबर, पंचांग की गणना से देखें तो आज आयुष्मान योग का शुभ संयोग बना है साथ ही आज स्वाति नक्षत्र से चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से यह बहुत ही अच्छा शुभ संयोग है। इस पर बुध के साथ सूर्य की युति का होना भी बड़ा ही मंगलकारी योग बना रहा है। और मंगल जो चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं वह भी चंद्रमा के साथ चतुर्थ दशम योग बनाकर देवी लक्ष्मी की कृपा का संयोग बना रहे हैं।

    आज 8 नवंबर दिन रविवार है। कार्तिक मास की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि का संयोग बना है। और इस पर चंद्रमा तुला राशि में आकर स्वाति नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। ऐसे में आज दिवाली का दिन कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मेष और मिथुन समेत कई राशियों को आज अप्रत्याशित लाभ और खुशी मिल सकती है। किसी काम में ईश्वरीय कृपा का आभास भी होगा। आज बुधादित्य योग का भी संयोग बना है जिससे तुला और धनु समेत कई राशियों को फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि

    आपको आज सप्तम भाव में बन रहे बुधादित्य योग और त्रिग्रह योग का फायदा मिलेगा। परिवार के साथ ही साथ करियर और कारोबार के फ्रंट पर भी भाग्य का साथ मिलेग। आपका सामाजिक दायरा और प्रभाव बढ़ेगा जिससे आपको भविष्य में भी लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। कोई साझेदारी भी होगी जो फायदेमंद रहेगी। धर्म कर्म में आपका रुझान होगा।
    भाग्य आज 88 प्रतिशत तक साथ देगा।, उपाय के तौर पर देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

    वृषभ राशि

    आपके लिए आज शुक्र का वक्री होकर छठे भाव में गोचर करना खर्च को बढ़ावा दे रहा ऐसे में मन को समेटने में भलाई है। वैसे सप्तम भाव का चंद्रमा आपको कलात्मक रुचि प्रदान कर रहा है। मन में कल्पनाओं के घोड़े दौड़ेंगे। दोस्तों और दूर रहने वाले सगे संबंधियों से शुभ संदेश मिलने से मन हर्षित होगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाए रखेंगे तो अपेक्षित सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा।भाग्य का प्रतिशत 80 प्रतिशत बन रहा है। उपाय के तौर पर श्रीसूक्त का पाठ करना अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    मिथुन राशि

    आपके लिए आज बुध और सूर्य का समागम शुभ और सुखद है। आपको अपने सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपना सामाजिक दायरा बढाएंगे। दूर रहने वाले भाई बहनों से मिलने का मौका मिलेगा या लंबी बातचीत हो सकती है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का संयोग बन सकता है। बच्चों से सहयोग मिलेगा। मन पसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। धर्म अध्यात्म में गहरे उतरेंगे।
    भाग्य 89 प्रतिशत तक आपका साथ देगा। उपाय के तौर पर लक्ष्मी चालीसा के साथ गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन त्रिग्रह योग शुभ बना रहा है लेकिन जरूरी है कि मन की चंचलता पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में आपको अपने प्रयास का फायदा मिलेगा। लेकिन घरेलू जरूरतों और अचानक बनने वाली परिस्थिति से आपको खर्च करना होगा। किसी मित्र या संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। बच्चों पर नजर बनाए रखें। माता पिता की ओर से स्नेह आशीर्वाद मिलेगी। परिवार में सम्मान पाएंगे।
    आपका भाग्य आज 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है, उपाय के तौर पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों की रुचि आज धार्मिक और सामाजिक काम में रहने वाली है। आप घर के काम में जीवनसाथी की मदद करेंगे जिससे आपके बीच प्रेम और तालमेल बढेगा। भाई बहनों के बीच भी आपसी सामंजस्य बना रहेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको सुख सहयोग मिल सकता है। किसी पूर्वपरिचित अथवा मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। खानपान में आपको संयम रखना होगा नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। पारंपरिक विषयों मे आपकी रुचि रहेगी। आपके हाथों कोई पुण्य कार्य हो सकता है।
    भाग्य का प्रतिशत आज 81 रहने वाला है। आपको उपाय के तौर पर कमल गट्टे की माला से ओम ह्रीं श्रीं कमला कमलालयै नमः मंत्र का जप करना चाहिए।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और आनंद भरा रहेगा। परिवार में आपको जीवनसाथी और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का भी संयोग बनेगा। कोई सरप्राइज गिफ्ट भी आपको मिल सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा। घर में सुख साधनों का आगमन हो सकता है। वाहन सुख का भी संयोग बना है। शाम का समय पारिवारिक काम से व्यस्तता में बीतेगा।
    भाग्य आज आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर आपको गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करना चाहिए और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज किसी पूर्व में किए गए काम के लिए प्रोत्साहन और सम्मान मिल सकता है। आपकी सक्रियता और सजगता का आपको फायदा मिलेगा। सगे संबंधियों से आपको सहयोग मिलेगा। उपहार की प्राप्ति भी हो सकती है। लेकिन भावुकता पर आपको कंट्रोल करना होगा नहीं तो लोग आपकी उदारता का गलत मतलब निकाल सकते हैं। धार्मिक कार्यो में मन लगेगा। महिलाओं को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।
    भाग्य आपका आज 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर राधाकृपा कटाक्ष स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद लेकिन खर्चीला रहेगा। सेहत और घरेलू जरूरतों पर बजट से बाहर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद भी हो सकता है, आवेश में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके लिए जरूरी है कि लोगों से अधिक अपेक्षा नही रखें जो भी काम करना हो उसमें अपने दम पर आगे बढ़ने का हौसला रखें। दीर्घकालीन निवेश करना फायदेमंद होगा।
    आपका भाग्य आज 79 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। देवी लक्ष्मी को गुंजा अर्पित करें।

    धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आपको भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आपकी कोई चाहत पूरी होने की खुशी मिलेगी। आपके घर में मित्रों और मेहमानों का आगमन होने से चहल पहल रहेगी। बच्चों से आपको सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि रहेगी। परंपराओं से जुड़ने का मौका मिलेगा।
    भाग्य आज 90 प्रतिशत तक साथ देगा। देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करना शुभ होगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: एआई से तस्वीरें बदलकर आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित करने के मामले में न्यूज़ पोर्टल संचालक गिरफ्तार

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज दिवाली का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कई तरह की जिम्मेदारियों को निभाना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा और आपके बीच उपहार का लेनदेन भी हो सकता है। आपको सामाजिक मामलो में भाग लेने का मौका मिलेगा लेकिन दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचना होगा। पिता और घर के बड़ों से लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम का समय आपका पुण्य कार्यों में बीतेगा।
    आपका भाग्‍य आज 86 प्रतिशत तक साथ देगा। आपको उपाय के तौर पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज लाभ और खर्च का संगम रहने वाला है। कारोबार में आपकी कमाई तो होगी लेकिन कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च का भी सामना करना होगा। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधियों से मिलने जुलने अथवा बातचीत का सिलसिला बन सकता है। दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। छोटी यात्रा का भी संयोग बनेगा। दान पुण्य भी आपके हाथों हो सकता है। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। लेकिन जोखिम वाले काम और कूटनीतिक चालों से बचने की जरूरत है।
    भाग्य आज आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा। उपाय के तौर पर देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें, राहुकाल में राहु के मंत्र का जप करें।

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना चाहिए,सेहत की अनदेखी करेंगे तो बाद में परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा, आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्च पर आप कंट्रोल करना चाहेंगे लेकिन कुछ अनचाहे खर्च न चाहते हुए भी करना होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। योग ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
    आपका भाग्य आज 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है। आपको उपाय के तौर पर श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

    IMG 20261108 WA3679

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 8 नवंबर, पंचांग की गणना से देखें तो आज…

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.