Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा
    Featured

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Banka Sisters Become Bank Managers Inspire Girls in Bihar 1793962603177 m
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    बांका/स्वराज टुडे: बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन की दो बेटियों ने इतिहास रच दिया है। एक बार फिर ये साबित हो गया कि बेटियां भी बेटों से किसी मामले में कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही दिशा, समान अवसर और बेहतर शिक्षा मिले तो वे अपनी प्रतिभा व लगन के दम पर कामयाबी के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। इस बात को सच साबित कर दिखाया है बांका जिले के चांदन बाजार निवासी सियाराम बरनवाल की दो होनहार बेटियों ने। दोनों बहनों ने एक साथ बैंक मैनेजर बनकर न सिर्फ अपने माता-पिता और पूरे परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि समाज में बेटियों की उच्च शिक्षा के महत्व को भी मजबूती से रेखांकित किया है।

    एक जमुई तो दूसरी सुपौल में बनीं सह शाखा प्रबंधक

    चांदन बाजार निवासी व्यवसायी सियाराम बरनवाल की चार पुत्रियां हैं। इनमें से तीसरे नंबर की पुत्री रचना रानी और सबसे छोटी पुत्री रश्मि प्रिया ने बैंकिंग क्षेत्र में अपनी मेधा का परचम लहराया है। रचना रानी वर्तमान में बिहार ग्रामीण बैंक की चंद्रमंडीह शाखा (जमुई) में सह शाखा प्रबंधक (असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।

    वहीं, उनकी छोटी बहन रश्मि प्रिया बिहार ग्रामीण बैंक की ही पिपरा शाखा (त्रिवेणीगंज, सुपौल) में सह शाखा प्रबंधक के रूप में पदस्थापित हैं। दोनों बहनों की इस दोहरी सफलता से पूरे चांदन प्रखंड और बांका जिले में हर्ष का माहौल है।

    “बेटा-बेटी में न करें भेद”, पिता ने दिया प्रेरक संदेश

    बेटियों की इस शानदार उपलब्धि पर पिता सियाराम बरनवाल भावुक और गौरवान्वित नजर आए। उन्होंने समाज को सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि आज के दौर में बेटा और बेटी के बीच कोई अंतर नहीं समझा जाना चाहिए। दोनों को समान रूप से पढ़ने-लिखने और अपने सपनों को साकार करने की पूरी स्वतंत्रता व संसाधन मिलने चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    उन्होंने कहा कि जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो केवल एक परिवार का ही मान-सम्मान नहीं बढ़ता, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों की पढ़ाई पर भी बेटों के बराबर ध्यान दें और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए लगातार प्रेरित करें।

    क्षेत्र की छात्राओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत

    दोनों बहनों की इस ऐतिहासिक सफलता ने ग्रामीण व अर्ध-शहरी परिवेश की उन तमाम बेटियों के हौसले को नई उड़ान दी है, जो सीमित संसाधनों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पड़ोसियों ने बरनवाल परिवार को बधाई देते हुए कहा कि रचना और रश्मि की यह कामयाबी पूरे सीमांचल व अंग क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

    यह भी पढ़ें: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    यह भी पढ़ें: जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    यह भी पढ़ें: America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026

    राशिफल 7 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 7, 2026

    America: अपने कमरे से बाहर टहलने निकली भारतीय मूल की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन हलाकान

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    मुम्बई/स्वराज टुडे: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म…

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.