ब्रह्मपुर/स्वराज टुडे: ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारे हुए बीके भगवान भाई ने सभी भाई बहनों को मधुबन के तरफ से दीदी दादियो के तरफ से बापदादा के तरफ से दीपावली की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यहाँ बाहरी दीयों के साथ-साथ आत्मा का दीपक जगाना भी जरूरी है तब कहेंगे सच्ची दीपावली भगवान भाई जी ने कहा कि प्रत्येक आत्मा स्वयं एक चैतन्य दीपक है। अब उस दीपक को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से ज्ञान और योग के द्वारा यह आत्म दीपक जगाना ही जीवन में सच्ची सुख शांति लाना है। उन्होंने सभी को आत्म का दीप जलाने की प्रेरणा दी ।

ब्रह्मपुर सब जोन प्रभारी प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर की डायरेक्टर बीके माला बहन जी ने कहा कि दीपावली पर घरों की सफाई के साथ-साथ मन के अंदर की कमियों और पांच विकारों—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार—को समाप्त करने का संकल्प सभी को दिया।
•शांतिवन से पधारे हुए बीके अमर जीत भाई जी ने कहा कि आंतरिक संपन्नता की प्राप्ति (जहाँ मन स्वच्छ हो, वहीं लक्ष्मी का वास होता है)। उन्होंने गणेश का अर्थ है ज्ञान, सदविवेक और बुद्धि का प्रतीक बताया। इस अवसर पर शांतिवन के कारपेंटर बीके अर्जुन भाई, बीके हर मोहन भाई सायकल विभाग शांतिवन और उमाकांत भाई कंट्रक्सन विभाग सभी ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दिया ।

इस अवसर पर योग तपस्या भट्ठी की सभी माताएं भी उपस्थित रही । प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर के बीके सुरेश भाई बीके राजू भाई बीके प्रमोद भाई भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने पटाखे फोड़े शुभ कामनाएं दी।
यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूट की दो वारदातों का खुलासा, 01 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक पकड़ाए

Editor in Chief




















