Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी
    Featured

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n73311474217941052078630dda94c64574394a281514e33d9b938d98077063edb142246d248150ddba9ed1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: जापान में आज सुबह ही सुबह एक भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया. देश के मध्य हिस्से में आए इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई, अचानक धरती हिलने से लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए.

    कई जगहों पर सामान गिरने और दुकानों के शीशे टूटने की खबरें भी सामने आई हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस भूकंप में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

    जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप रात 1 बजकर 4 मिनट पर आया. इसका केंद्र शिजुओका प्रांत के पश्चिमी हिस्से में जमीन से करीब 40 किलोमीटर नीचे था. भूकंप के दौरान सबसे तेज झटके आइची प्रांत के चिता शहर में महसूस किए गए, जहां जापान के भूकंप मापने वाले पैमाने पर ऊपरी स्तर 5 की तीव्रता दर्ज की गई. आइची, नागानो और गिफू प्रांतों के कई इलाकों में भी निचले स्तर 5 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद कुछ छोटे झटके भी आए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जापान सरकार ने आपात संपर्क कार्यालय बनाया है, ताकि प्रभावित इलाकों की जानकारी जुटाने और राहत से जुड़े कामों में तेजी लाई जा सके.

    सुनामी को लेकर क्या है अपडेट?

    इस भूकंप के बाद सबसे बड़ा सवाल सुनामी के खतरे को लेकर था. हालांकि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने साफ किया है कि इस भूकंप से सुनामी आने की आशंका नहीं है. फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि एजेंसी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि भूकंप के बाद दोबारा तेज झटके आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    भूकंप के लिहाज से क्यों संवेदनशील है जापान?

    जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यह प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में स्थित है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है. यहीं पर कई टेक्टोनिक प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं और उनके खिसकने से धरती में हलचल पैदा होती है. यही वजह है कि जापान में छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं. अगर पिछले कुछ सालों के बड़े भूकंपों पर नजर डालें तो-

    • जनवरी 2024 में नोटो प्रायद्वीप में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. इस घटना में 300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और बड़े पैमाने पर इमारतें तबाह हुई थीं. इसके बाद अगस्त 2024 में मियाजाकी के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था.
    • इससे पहले 11 मार्च 2011 को आए 9.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने जापान को हिलाकर रख दिया था. इसके कारण समुद्र में उठी विशाल सुनामी ने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को भीषण नुकसान पहुंचाया था. इस आपदा में करीब 20 हजार लोगों की मौत हुई थी.

    यह भी पढ़ें: Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें: Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    यह भी पढ़ें: बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026

    ब्रह्मपुर (ओडिशा) के ब्रह्माकुमारीज़ प्रभु उपहार रिट्रीट सेंटर में दीपावली धूमधाम से मनाई गई

    November 8, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन, कोरबा जिले में तैयारियां पूर्ण:कलेक्टर; खाद्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

    November 7, 2026

    जेनी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह ने 16 साल की उम्र में किया मेरा दुष्कर्म

    November 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,075 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    आज का राशिफल: आज का राशिफल 8 नवंबर, पंचांग की गणना से देखें तो आज…

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026

    Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.