Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व
    Featured

    बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    BulletTrain project
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत की पहली बुलेट ट्रेन अब सिर्फ कागजों पर बना सपना नहीं, बल्कि फैक्ट्री के अंदर आकार लेती हकीकत बन चुकी है. 280 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की ऑपरेशनल स्पीड वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन की कार बॉडी बनकर तैयार हो चुकी है.

    साइडवॉल, रूफ और दूसरे स्ट्रक्चरल हिस्सों को जोड़कर ट्रेन का पूरा ढांचा तैयार किया गया है. अब इसकी मजबूती परखने के लिए ‘स्क्वीज टेस्ट’ के फाइनल स्टेज चल रहे हैं. यानी पटरी पर दौड़ने से पहले ही बुलेट ट्रेन की पहली बड़ी परीक्षा शुरू हो चुकी है.

    बेंगलुरु में BEML की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में तैयार हो रही भारत की पहली बुलेट ट्रेन के निर्माण का जायजा 1 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया. इस दौरान उन्होंने ट्रेन की कार बॉडी से लेकर पैसेंजर सीटों, एयर कंडीशनिंग सिस्टम और दूसरे जरूरी उपकरणों को देखा. इस ट्रेन सेट में कुल 8 कोच होंगे. इसके निर्माण में भारतीय इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को विकसित करने पर खास फोकस है.

    IMG 20261101 172706

    बुलेट ट्रेन के कार बॉडी की चालू है ‘अग्नि परीक्षा’

    1. बुलेट ट्रेन का जो स्ट्रक्चर अभी फैक्ट्री में नजर आ रहा है, वह आगे चलकर एक हाई-स्पीड ट्रेन का हिस्सा बनेगा. रेल मंत्री ने बताया कि फिलहाल ट्रेन की इंटीग्रेटेड कार बॉडी तैयार की गई है. इसमें साइडवॉल, रूफवॉल, एंडवॉल और दूसरे स्ट्रक्चरल पार्ट्स को जोड़कर एक पूरा ढांचा बनाया गया है.
    2. अब इस कार बॉडी पर ‘स्क्वीज टेस्ट’ के जरिए मजबूती और स्ट्रक्चरल क्वालिटी की जांच की जा रही है. हाई-स्पीड ट्रेन में तेज रफ्तार के दौरान स्ट्रक्चर की मजबूती, रिजिडिटी और डाइमेंशनल स्टेबिलिटी बेहद अहम होती है. कार बॉडी का आकार और उसकी बनावट तय मानकों के अनुरूप बनी रहे, इसके लिए इस तरह के टेस्ट जरूरी हैं.
    3. कार बॉडी की जांच पूरी होने के बाद इसमें प्रोपल्शन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर और दूसरे जरूरी उपकरण लगाए जाएंगे. इसके अलावा ट्रेन के नीचे बोगी और उससे जुड़ी असेंबली फिट की जाएंगी. यानी अभी तैयार हुआ ढांचा आगे चलकर एक पूरी तरह काम करने वाली ट्रेन में तब्दील होगा.
    यह भी पढ़ें :  विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

    50 डिग्री की गर्मी से लेकर माइनस टेंपरेचर तक होगी टेस्टिंग

    1. हाई-स्पीड ट्रेन बनाना सिर्फ उसकी बॉडी तैयार करने या उसे तेज दौड़ाने तक सीमित नहीं है. भारत जैसे देश में अलग-अलग मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेन के सिस्टम का हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना भी जरूरी है.
    2. इसी को ध्यान में रखते हुए आगे ट्रेन की क्लाइमेट टेस्टिंग की योजना है. इसमें करीब 50 डिग्री की भीषण गर्मी से लेकर माइनस टेंपरेचर तक अलग-अलग परिस्थितियों में ट्रेन को परखा जाएगा.
    3. धूल भरे माहौल और बारिश जैसे हालात में भी इसके सिस्टम की जांच होगी. परीक्षण के दौरान यह भी परखा जाएगा कि लगातार बारिश और पानी के संपर्क में आने के बाद भी अलग-अलग उपकरण अच्छी तरह काम करते रहें.
    4. इस बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड 280 kmph होगी, जबकि ऑपरेशन स्पीड 250 kmph रखी गई है. इस ट्रेन को 280 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम डिजाइन रफ्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

    सिर्फ स्पीड नहीं, पैसेंजर के आराम का भी रखा जा रहा ध्यान

    1. बुलेट ट्रेन में यात्रियों का सफर कितना आरामदायक होगा, यह भी इसके निर्माण का एक अहम पहलू है. रेल मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में पैसेंजर सीटों, हीटिंग, वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग यानी एचवीएसी सिस्टम, कपलर और दूसरे उपकरणों का भी जायजा लिया है.
    2. तेज रफ्तार पर चलने वाली ट्रेन में सीटों की डिजाइन, केबिन का टेंपरेचर, वाइब्रेशन और शोर जैसी चीजें यात्रियों के अनुभव को प्रभावित करती हैं. ऐसे में ट्रेन की इंजीनियरिंग में इन पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
    3. निरीक्षण के दौरान साइड मॉड्यूल और रूफ मॉड्यूल के निर्माण, उनके इंटीग्रेशन और असेंबली ऑपरेशन को भी देखा गया. कार बॉडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रिसिजन इंजीनियर्ड जिग्स और फिक्स्चर्स का भी निरीक्षण किया गया है.
    यह भी पढ़ें :  Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल;शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    50 डिग्री की गर्मी से लेकर माइनस टेंपरेचर तक होगी टेस्टिंग

    1. हाई-स्पीड ट्रेन बनाना सिर्फ उसकी बॉडी तैयार करने या उसे तेज दौड़ाने तक सीमित नहीं है. भारत जैसे देश में अलग-अलग मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ट्रेन के सिस्टम का हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना भी जरूरी है.
    2. इसी को ध्यान में रखते हुए आगे ट्रेन की क्लाइमेट टेस्टिंग की योजना है. इसमें करीब 50 डिग्री की भीषण गर्मी से लेकर माइनस टेंपरेचर तक अलग-अलग परिस्थितियों में ट्रेन को परखा जाएगा.
    3. धूल भरे माहौल और बारिश जैसे हालात में भी इसके सिस्टम की जांच होगी. परीक्षण के दौरान यह भी परखा जाएगा कि लगातार बारिश और पानी के संपर्क में आने के बाद भी अलग-अलग उपकरण अच्छी तरह काम करते रहें.
    4. इस बुलेट ट्रेन की डिजाइन स्पीड 280 kmph होगी, जबकि ऑपरेशन स्पीड 250 kmph रखी गई है. इस ट्रेन को 280 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम डिजाइन रफ्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

    सिर्फ स्पीड नहीं, पैसेंजर के आराम का भी रखा जा रहा ध्यान

    1. बुलेट ट्रेन में यात्रियों का सफर कितना आरामदायक होगा, यह भी इसके निर्माण का एक अहम पहलू है. रेल मंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में पैसेंजर सीटों, हीटिंग, वेंटिलेशन एंड एयर कंडीशनिंग यानी एचवीएसी सिस्टम, कपलर और दूसरे उपकरणों का भी जायजा लिया है.
    2. तेज रफ्तार पर चलने वाली ट्रेन में सीटों की डिजाइन, केबिन का टेंपरेचर, वाइब्रेशन और शोर जैसी चीजें यात्रियों के अनुभव को प्रभावित करती हैं. ऐसे में ट्रेन की इंजीनियरिंग में इन पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
    3. निरीक्षण के दौरान साइड मॉड्यूल और रूफ मॉड्यूल के निर्माण, उनके इंटीग्रेशन और असेंबली ऑपरेशन को भी देखा गया. कार बॉडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्रिसिजन इंजीनियर्ड जिग्स और फिक्स्चर्स का भी निरीक्षण किया गया है.
    यह भी पढ़ें :  आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    बुलेट ट्रेन के निर्माण में भारत की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

    BEML की आदित्‍य मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में चल रहा यह काम भारत की हाई-स्पीड रेल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के लिहाज से अहम माना जा रहा है. देश में कार बॉडी निर्माण, मॉड्यूल इंटीग्रेशन और क्वालिटी टेस्टिंग की क्षमता विकसित होने से एडवांस्ड रेल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के अनुभव को भी बढ़ावा मिलेगा.

    यह भी पढ़ें: समुद्र​​​ के बीचों बीच रहस्यमयी गड्ढा ! नीचे छिपे हैं हजारों साल पुराने राज, जानिए ग्रेट ब्लू होल का रहस्य

    यह भी पढ़ें: जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    यह भी पढ़ें: पत्रकारिता की आड़ में कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर बिलासपुर प्रेस क्लब सख्त, शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, सरकार डिजिटल पत्रकारों के लिए रखें ये गाइडलाइंस….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026

    समुद्र​​​ के बीचों बीच रहस्यमयी गड्ढा ! नीचे छिपे हैं हजारों साल पुराने राज, जानिए ग्रेट ब्लू होल का रहस्य

    November 1, 2026

    Raipur: रामनगर क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

    November 1, 2026

    हिंदी सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्देशक और निर्माता संजय गुप्ता का आकस्मिक निधन; शोक में डूबा बॉलीवुड, ‘आतिश: फील द फ़ायर’ से की थी अपने निर्देशन करियर की शुरुआत, सिनेमा जगत को दी कई हिट फिल्में

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,057 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोरबा द्वारा राज्योत्सव-2026…

    Korba: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर पटवारी मिथलेश वर्मा निलंबित, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश; निलंबन अवधि में तहसील अजगरबहार रहेगा मुख्यालय

    November 1, 2026

    इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    November 1, 2026

    बहुत जल्द मिलने वाली है भारत की पहली बुलेट ट्रेन; 280 kmph की रफ्तार, 8 कोच और स्वदेशी इंजीनियरिंग, हर हिंदुस्तानी को होगा गर्व

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.