Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
    Featured

    आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261028 WA0041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    अम्बिकापुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय, केशवपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की राशि में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस बहुचर्चित मामले में न्यायालय के आदेश पर मणिपुर थाने में तत्कालीन जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

    न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

    यह पूरा मामला अम्बिकापुर निवासी अभय नारायण पाण्डेय (निवासी – वार्ड 21, संजय पार्क, अम्बिकापुर) द्वारा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत परिवाद के आधार पर सामने आया है।

    मामला की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश गुलापन राम यादव ने 8 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी मणिपुर को त्वरित मामला दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना करने का स्पष्ट आदेश दिया था। न्यायालय के इस निर्देश के अनुपालन में मणिपुर पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को भारतीय दंड संहिता (IPC) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज कर लिया है।

    दर्ज की गई धाराएं:

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निम्नलिखित धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है:
    धारा 409 (लोक सेवक द्वारा आपराधिक विश्वासघात)
    धारा 420 (धोखाधड़ी)
    धारा 467, 468, 471 (दस्तावेजों की कूटसाचना/फर्जीवाड़ा)
    धारा 201 (साक्ष्य छिपाना)
    धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र)
    धारा 34 (समान आशय)

    क्या है पूरा मामला और वित्तीय अनियमितता?

    प्राप्त विवरण के अनुसार, जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से केशवपुर स्थित आत्मानंद विद्यालय परिसर में कुल तीन विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 32 लाख 33 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

    स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है…

    1. गार्डन का सौंदर्यीकरण एवं सीसी रोड निर्माण: 33 लाख 24 हजार रुपये
    2. प्रधान पाठक कक्ष प्रसाधन एवं आहाता (बाउंड्रीवॉल) निर्माण: 49 लाख 57 हजार रुपये
    3. प्रवेश द्वार (गेट) एवं पार्किंग शेड निर्माण: 49 लाख 52 हजार रुपये

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    फर्जी बिल और बिना कार्य भुगतान…

    आरोप है कि इस प्रक्रिया में जेम (GeM) पोर्टल पर फर्जी आईडी तैयार की गई। बिना किसी प्रशासकीय स्वीकृति और बिना नियमानुसार टेंडर या कार्य प्रक्रिया का पालन किए फर्जी बिल-वाउचर और कूटनीतिक मूल्यांकन प्रतिवेदन (Valuation Report) बनाए गए।

    इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 1 अगस्त 2023 को मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन के पक्ष में 48 लाख 36 हजार 544 रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान आरटीजीएस (RTGS) के माध्यम से कर दिया गया।

    कलेक्टर की जांच में हुआ बड़ा खुलासा…

    घोटाले की भनक लगने पर जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर द्वारा गठित एक विशेष जांच दल ने 7 अक्टूबर 2024 को मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन (स्थल निरीक्षण) किया। जांच के दौरान मौके पर स्वीकृत निर्माण कार्य का नामोनिदशोन या कोई भी कार्य धरातल पर नहीं पाया गया। जांच रिपोर्ट में इस पूरे प्रकरण को पूरी तरह से सुनियोजित फर्जीवाड़ा करार दिया गया।

    इन 9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR…

    पुलिस ने इस मामले में लोक सेवकों और निजी ठेकेदारों की मिलीभगत मानते हुए कुल 9 आरोपियों को नामजद किया है:
    1. सुरेश्वर नाथ तिवारी (तत्कालीन जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी – CEO)
    2. विवेक प्रताप सिंह राठौर
    3. उपेन्द्र सिंह सेंगर
    4. शैलेन्द्र मिश्रा
    5. राम प्रकाश यादव
    6. इम्तियाज सिंह
    7. सुयश अग्रवाल
    8. अरविंद कुमार अग्रवाल
    9. मेसर्स स्मृति कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर एंड सप्लायर्स (फर्म)

    पुलिस की आगे की कार्रवाई…

    प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि सभी आरोपियों ने आपसी सांठ-गांठ और आपराधिक षड्यंत्र के तहत शासकीय राशि का आहरण कर उसका निजी स्वार्थ के लिए बंदरबांट किया, जिससे शासन को भारी वित्तीय क्षति पहुंचाई गई है। मणिपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है, और इस घोटाले से जुड़े अन्य दस्तावेजों व संलिप्त लोगों की सुराग कशी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  सहारा रिफंड को लेकर सरकार ने खत्म की 50,000 लिमिट... नए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

    यह भी पढ़ें: Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    यह भी पढ़ें: Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित, रिक्त पदों की जानकारी 6 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

    यह भी पढ़ें: Hyderabad: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवाता था फयाज, मकान मालिक को लगा पता तो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.