Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत
    Featured

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    6ad8d2d682b76 shraddha dubey 215725509 16x9 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे पहले से ही जेल में बंद हैं. अब इस मामले की जांच के दौरान श्रद्धा से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है. इसी बीच एक युवती ने श्रद्धा पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

    युवती का दावा है कि श्रद्धा ने उसे एक बड़े अधिकारी के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था. जब उसने साफ इनकार कर दिया, तो उसे कथित तौर पर सात दिनों तक अपने फ्लैट में कैद रखा गया. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और डराया-धमकाया भी गया.

    कैसे हुई श्रद्धा और लड़की की मुलाकात?

    युवती ने बताया कि श्रद्धा से उसकी जान-पहचान साल 2026 की शुरुआत में हुई थी. जनवरी की एक रात वह गोमती नगर के एक क्लब में पार्टी में गई थी. वहां श्रद्धा भी अपने दोस्तों के साथ मौजूद थीं. इस पार्टी में लड़की का म्यूजिक चला रही थी. इसी दौरान श्रद्धा ने उसे देखा और फिर दोनों के बीच बातचीत हुई. बाद में उन्हें पता चला कि दोनों का कनेक्शन मॉडलिंग के काम से भी है. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ने लगा. कुछ ही मुलाकातों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और उनकी दोस्ती हो गई. युवती का दावा है कि श्रद्धा अक्सर बड़े लोगों से अपने कनेक्शन के बारे में बातें किया करती थी.

    जब श्रद्धा ने रखी रात बिताने की मांग

    अगस्त 2026 की एक रात श्रद्धा का फोन आने पर युवती उनसे मिलने उनके फ्लैट पहुंची. श्रद्धा ने उसे वॉट्सऐप पर कॉल करके बुलाया था. युवती को लगा कि शायद किसी इवेंट या काम से जुड़ी कोई बात करनी होगी. रात के करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच वह वहां पहुंची. उस समय श्रद्धा के साथ उनकी एक परिचित भी मौजूद थी.

    यह भी पढ़ें :  Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    श्रद्धा ने ऑफिसर संग रात गुजारने का दिया ऑफर

    युवती का आरोप है कि उसके पहुंचने के कुछ देर बाद श्रद्धा ने अपनी दोस्त को वहां से जाने के लिए कह दिया. फिर उन्होंने युवती से उसके काम और कमाई को लेकर बात शुरू की. श्रद्धा ने कहा कि वह कब तक छोटे-मोटे इवेंट में एंकरिंग करती रहेगी. अगर उसे जिंदगी में आगे बढ़ना है और ज्यादा पैसा कमाना है, तो उसे कुछ चीजों से समझौता करना पड़ेगा. इसके बाद उन्होंने एक अधिकारी के साथ एक रात बिताने की बात कही और कहा कि उस शख्स की हर बात माननी होगी. यह सुनकर लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे समझ नहीं आया कि आखिर श्रद्धा उससे ऐसी बात कैसे कह सकती हैं. उसने बिना देर किए इस ऑफर को ठुकरा दिया और वहां से अपने घर लौट गई.

    सात दिन तक कैद रखा

    युवती के मुताबिक, पहली मुलाकात के तीन-चार दिन बाद श्रद्धा ने उसे फिर अपने घर बुलाया. इस बार बातचीत की जगह उसे डराने का सिलसिला शुरू हो गया. आरोप है कि श्रद्धा ने साफ कह दिया कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी, तो लखनऊ में उसका रहना मुश्किल कर दिया जाएगा. लेकिन युवती किसी भी दबाव में आने को तैयार नहीं थी. युवती का दावा है कि उसके इस जवाब से श्रद्धा नाराज हो गईं. उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी उतार दिए. इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. युवती के पास खुद को ढकने के लिए केवल एक कंबल था. वह पूरे सात दिन उसी के सहारे कमरे में रही. उसने बताया कि जब श्रद्धा को यकीन हो गया कि वह किसी भी हालत में उनकी बात मानने वाली नहीं है, तब उसे वहां से जाने दिया गया. हालांकि, बाहर निकलते वक्त भी उसे चुप रहने की चेतावनी दी गई. धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो उसे गायब करवा दिया जाएगा.

    यह भी पढ़ें :  जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की

    अधिकारी के नाम पर भी डराने का दावा

    युवती ने बताया कि श्रद्धा अक्सर बड़े अधिकारियों के साथ अपनी जान-पहचान का जिक्र करके उसे डराने की कोशिश करती थीं. उनके व्यवहार और बातचीत से उसे शक होने लगा था कि शायद श्रद्धा ने उसे सबक सिखाने के लिए किसी अधिकारी से भी बात की थी. युवती के अनुसार, उस अधिकारी ने इस मामले में सीधे तौर पर शामिल होने से मना कर दिया था. उन्होंने श्रद्धा से कहा था कि वह इस पूरे मामले को अपने लेवल पर ही देख लें. युवती का दावा है कि इसके बाद ही श्रद्धा ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ ज्यादती की.

    पहले क्यों नहीं की शिकायत?

    जब युवती कई दिनों तक घर नहीं लौटी, तो उसकी रूममेट ने इस बारे में परिवार को फोन करके बताया. हालांकि, युवती पहले भी काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में जाती रहती थी, इसलिए घरवालों को शुरुआत में किसी अनहोनी का शक नहीं हुआ. वापस आने के बाद उसने परिवार के सामने अपने साथ हुई पूरी घटना बयां की. यह सुनकर परिजन नाराज हुए और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी करने लगे. लेकिन युवती इस कदम को लेकर घबराई हुई थी. उसका कहना था कि उसने श्रद्धा के फ्लैट पर रहते हुए कई प्रभावशाली लोगों को फोन करते देखा था. श्रद्धा की पहुंच और पहचान का अंदाजा होने के कारण उसे डर था कि शिकायत करने पर मामला और बिगड़ सकता है. उसने घरवालों को भी पुलिस के पास जाने से रोक दिया. युवती के मुताबिक, उसे आशंका थी कि अगर उसने इस मामले में मुंह खोला, तो उसे दोबारा किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

    यह भी पढ़ें :  खादी विभाग में 12000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती,10वीं पास के लिए भी मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026

    यह भी पढ़ें: पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    यह भी पढ़ें: विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए…

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.