Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल
    Featured

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261031 WA0026
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    🟩कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान।

    🟩घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्यों का प्रभावी संकलन करके 24 दिन के भीतर चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत कर विवेचना को बनाया मजबूत।

    🟩उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान के फलस्वरूप 05 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 01 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा।

    🟩 वर्तमान में जिला कांकेर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ श्री योगेश कुमार साहू की उपलब्धि से कांकेर पुलिस गौरवान्वित।

    कांकेर/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करने, उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने तथा कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ प्रदान किया जाता है। इस पदक के अंतर्गत ऑपरेशन, अनुसंधान, खुफिया सेवा एवं फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। पदक की घोषणा प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।

    IMG 20261031 17041445

    इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु प्रदान किए जाने वाले ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से जिला उत्तर बस्तर कांकेर में पदस्थ श्री योगेश कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा पूर्व में जिला कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापना के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं प्रभावी अनुसंधान कार्य के लिए प्रदान किया गया है।

     

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    IMG 20261031 17040203

    श्री योगेश कुमार साहू द्वारा थाना लेमरू, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 06/2021 धारा-148, 149, 302, 307, 376 (DA), 120 (बी), 201 भा.द.वि. 3(2) V अनुसचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण तथा धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रकरण के अंतर्गत दर्ज अत्यंत संवेदनशील एवं जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की विवेचना की गई थी।इस प्रकरण में पहाड़ी कोरवा जनजाति के आदिवासी परिवार के पिता, उनकी नाबालिग पुत्री एवं नातिन की नृशंस हत्या की गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की तथा विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्यों का सूक्ष्मता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से संकलन करके 24 दिन के भीतर अंतिम चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

    प्रकरण में उच्च कोटि के विवेचना के फलस्वरूप ही उक्त सामूहिक दुष्कर्म व तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के विरूद्ध भारतीय दंड विधान, पॉक्सो अधिनियम एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप सिद्ध हुए। माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, FTSC (POCSO), कोरबा द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2025 को पारित निर्णय में प्रकरण के 05 आरोपियों को मृत्युदंड तथा 01 अन्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

    श्री योगेश कुमार साहू को प्राप्त यह प्रतिष्ठित पदक उनकी उत्कृष्ट अनुसंधान क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर दक्षता एवं प्रभावी पुलिसिंग का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान है।

    कांकेर पुलिस के लिए यह गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है कि जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी को उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि जिले के समस्त पुलिसअधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    कांकेर पुलिस इस उपलब्धि पर श्री योगेश कुमार साहू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है।

    यह भी पढ़ें: पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    यह भी पढ़ें: Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    यह भी पढ़ें: Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026

    ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

    October 31, 2026

    लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा

    October 31, 2026

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    🟩कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय…

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.