Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026

    Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद
    Featured

    Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261030 WA0057
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ● तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण
    ● बच्चों के बीच बैठकर जानी आवश्यकताएं, सभी जरूरी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे:  स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने न केवल उनकी पढ़ाई का जायजा लिया, बल्कि स्वयं शिक्षक बनकर गणित के सवाल हल कराए और अंग्रेजी के पाठ पढ़वाकर उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत कर पढ़ाई, विद्यालय की सुविधाओं तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्राम तरदा और सराईसिंगार के प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, भोजन व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर बने शिक्षक, ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल देकर बच्चों की परखी समझ, 
    अंग्रेजी का पाठ पढ़वाकर कलेक्टर ने बच्चों से कराया हिंदी अनुवाद

    IMG 20261030 WA0058

    कलेक्टर श्री दुदावत ने प्राथमिक शाला तरदा एवं सराईसिंगार में बच्चों के साथ कक्षा में समय बिताया। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर गणित के सवाल लिखकर बच्चों से हल करवाए और सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी के पाठ पढ़वाए और उनका हिंदी में अनुवाद भी करवाया, जिससे उनकी पढ़ने और समझने की क्षमता का जायजा लिया। सराईसिंगार प्राथमिक शाला की कक्षा पांचवीं में वे बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीयता से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को नियमित पढ़ाई करने, मन लगाकर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान बच्चों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी चर्चा की।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    IMG 20261030 WA0055

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों प्राथमिक शालाओं में दर्ज एवं उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या, गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति, सुबह के नाश्ते तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और सभी शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तरदा प्राथमिक शाला की शिक्षिका को बच्चों को अंग्रेजी के पाठ पढ़ाने के साथ उसका हिंदी में अर्थ एवं अनुवाद भी सरल तरीके से समझाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चे विषयवस्तु को बेहतर ढंग से समझ सकें।

    IMG 20261030 WA0056

    कलेक्टर ने तरदा प्राथमिक शाला भवन से लगे पुराने आंगनबाड़ी भवन को शीघ्र डिस्मेंटल कराने, नए शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, किचन शेड के शेष कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए स्वच्छ एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    सराईसिंगार प्राथमिक शाला में बच्चों ने कलेक्टर से शौचालय, किचन, खेल सामग्री और फर्नीचर जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कलेक्टर ने बच्चों को आश्वस्त किया कि उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के शिक्षक को विद्यालय में जरूरी मरम्मत कार्य हेतु प्रस्ताव, नियमित साफ-सफाई, रंगरोगन तथा विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही कक्षाओं में पर्याप्त ट्यूबलाइट एवं पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। ’निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति के अनुपस्थित पाए गए दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।’

    यह भी पढ़ें :  Korba: मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर सकुशल घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी

    आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश

    कलेक्टर श्री दुदावत ने तरदा व सराईसिंगार शाला परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यकताओं तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सुबह का नाश्ता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    यह भी पढ़ें: Korba: हरदीबाजार थाने से चंद कदमों की दूरी पर खूब फलफूल रहा कबाड़ का कारोबार, कबाड़ के ढेर पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही पुलिस की नजर !

    यह भी पढ़ें: Prayagraj: घर में फर्श की खुदाई से निकले नोटों से भरे नीले ड्रम, इतना बड़ा खजाना देख पुलिस के उड़े होश, कई मशीनों से गिने जा रहे नोट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार थाने से चंद कदमों की दूरी पर खूब फलफूल रहा कबाड़ का कारोबार, कबाड़ के ढेर पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही पुलिस की नजर !

    October 30, 2026

    Bhagalpur: सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले के बेटे ने रचा इतिहास! भागलपुर के लाल प्रिंस का टीम इंडिया में हुआ चयन

    October 30, 2026

    राशिफल 30 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 30, 2026

    Bihar: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को लेकर मधुबनी पश्चिम जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

    October 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,423 Views
    Don't Miss

    महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    October 30, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छ.ग.प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी जी ने अपनी तथा छ.ग.प्रांतीय…

    Korba: कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार तहसीलदार को कार्यमुक्त करने की मांग, 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन तालाबंदी का ऐलान, पर्याप्त स्टाफ के साथ स्थायी तहसीलदार की भी मांग

    October 30, 2026

    Korba: हरदीबाजार थाने से चंद कदमों की दूरी पर खूब फलफूल रहा कबाड़ का कारोबार, कबाड़ के ढेर पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही पुलिस की नजर !

    October 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.