आज का राशिफल : आज 12 नवंबर दिन गुरुवार है और आज चंद्रमा का गोचर ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र से वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होगा। और इस गोचर में चंद्रमा दिन के दूसरे भाग में नीच राशि से निकल जाएंगे और गुरु से पंचम भाव में आ जाएंगे। ऐसे में गुरु और चंद्रमा का नवम पंचम योग बनेगा। साथ ही आज गुरुवार के दिन बुधादित्य योग भी बन रहा है। ऐसे मे आपका दिन कैसा बीतेगा। जानें अपना आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन आरंभ में व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपको काम में भाग्य का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। चंद्रमा का अष्टम उपरांत नवभ में संचार करना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी सामाजिक काम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। पिता से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरकारी कार्य में सफलता पाएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। आपको किसी पारिवारिक विषय में परिवार से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कोई अटका काम कुछ परेशानी के बाद बन सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। चंद्रमा आपकी राशि से सप्तम उपरांत अष्टम में गोचर करेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन आरंभ में भागदौड़ भरा रहेगा, कुछ चुनौतियों का भी सामना करना होगा लेकिन दिन का दूसरा भाग चंद्रमा के धनु राशि में आने पर सुखद बीतेगा। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। साझेदारी के काम में सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क का फायदा मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको भाग्य साथ मिलेगा। दोस्तों से भी आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके पास कुछ अचानक से नया काम आ सकता है। आपको किसी पुराने मित्र या सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों मे आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना होगा। दिन के दूसरे भाग में थकान और सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ उपरांत पंचम भाव से होगा। चंद्रमा का यह गोचर आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति की ओर ले जाएगा। लेकिन आपको आज जोखिम भरा काम करने से भी बचना होगा क्योंकि राशि में मंगल, गुरु और केतु की युति है। कूटनीतिक कार्यो में सफलता पाएंगे। विरोधियों से आपको सतर्क रहना होगा। यात्रा का संयोग बन सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको माता और माता समान किसी महिला से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका सुखद समय बीतेगा। आपको कोई प्रसन्नतादायक खबर मिलेगी। आपकी किसी पारिवारिक समस्या का निदान होने से आप राहत महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान का दायरा बढेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे उपरांत तीसरे भाव से संचार करेगा। आपको भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आपको करियर में कोई नया मौका मिला सकता है। किसी पुराने मित्र या सहकर्मी से मिलने का मौका मिलेगा। दोपहर के बाद आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। शाम से रात का समय आपको मनोरंजक और रोमांटिक बीतेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए मिलाजुला रहेग। आपका काम बनते-बनते अटक सकता है इसलिए आपको सतर्कता का ध्यान रखना होगा। वैसे दिन के दूसरे भाग में आपको लाभ का मौका मिलेगा। आपको आज चंद्रमा के दूसरे भाव में होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है। खानपान में संयम रखें, पेट से संबंधित समस्या होने की आशंका है। जीवसाथी के साथ आपको सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज दिन का दूसरा भाग अच्छा रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होने से आपका मन थोड़ा विचलित और चंचल हो सकता है। परिवार में किसी शुभ काम का संयोग बन सकता है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बीमार जातक सेहत में सुधार महसूस कर सकते हैं। कारोबार में आपको कुछ लाभ के नए मौके मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर दसवें उपरांत ग्यारहवें भाव से होगा। आपको करियर में कुछ नए मौके मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास दोपहर के बाद लाभ का संयोग बनाएगा पारिवारिक जीवन में आपको पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुरल पश्र के संबंधियों से आपको अपेक्षित मदद मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों का प्रदर्शन उत्तम रहेगा। आपको आर्थिक मामलो में छोटी अवधि के निवेश करने से बचना चाहिए। दूसरों के मामलो में आज हस्तक्षेप करने से आपको बचना होगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। आपको आज वरोधियों से सतर्क रहना होगा। किसी समस्या का समाधान राहत देगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा। वाहन और सेहत पर आपका खर्च हो सकता है। चंद्रमा का गोचर नवम उपरांत दशम भाव से होगा। नौकरी में आपको वाद विवाद से बचना होगा। दोपहर के आपको करियर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपको किसी पारिवारिक विषय को सुलझाना होगा। कुछ पुराने लेनदेन को भी निपटा पाएंगै।

Editor in Chief




















