Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : मंगलवार 10 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 2:00 बजे तक है, उसके बाद द्वितीया तिथि लगेगी। आज गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और चंद्र दर्शन का पर्व है। चंद्रदेव अस्त अवस्था में अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे भावनात्मक संवेदनशीलता बनी रहेगी। आज मन को संभालना जरूरी रहेगा। वृषभ और कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों और कामकाज में कम्युनिकेशन बनाए रखना होगा।

    गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व आभार, सेवा और मिल बांटकर खाने का भाव लाएंगे। मंगलवार होने से मेष और वृश्चिक को मंगलदेव का बल मिलेगा। मगर, अस्त और नीच चंद्रदेव के कारण मन की बात दबी रह सकती है। कर्क और सिंह को घर-परिवार में सहयोग मिलेगा। मीन राशि के जातकों के मन में आस्था को लेकर उठेंगे सवाल। शाम को चंद्र दर्शन के बाद मन हल्का रखें। ग्रहों की स्थिति के आधार पर जानते हैं आपका आज का राशिफल।

    मेष राशिफल

    मेष राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार को आपके राशीश मंगलदेव का दिन है। इसलिए शरीर में फुर्ती रहेगी और काम निपटाने का जोश बना रहेगा। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके आठवें घर में हैं। इसलिए मन में किसी पुरानी बात की चुभन या अनजानी बेचैनी दबी रह सकती है, जो अचानक गुस्से के रूप में बाहर आ सकती है। वाहन चलाते या मशीन पर काम करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। बातचीत में दिखावे और जिद से बचें। नया कर्ज लेने से बचें और बड़ा खर्च आज न करें। सिर दर्द, ब्लड प्रेशर के उतार-चढ़ाव की परेशानी हो सकती है।

    वृषभ राशिफल

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन जीवनसाथी, साझेदारों और ग्राहकों से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके सातवें घर में हैं, इसलिए जीवनसाथी के मन में कोई छिपी हुई बात हो सकती है, जिसे वे कह नहीं पा रहे हों। उन पर गुस्सा या शक करने की जगह आराम से पूछें और धैर्य से सुनें। गोवर्धन पूजा पर पति पत्नी साथ मिलकर अन्नकूट का भोग लगाएंगे, तो रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी। कारोबार में साझेदार का हिस्सा स्पष्ट रखें। ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध रखें। दफ्तर में किसी पुराने बकाया काम या विरोधी की बात निपटानी पड़ सकती है। कमर के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है। शाम को परिवार संग भोजन करें।

    मिथुन राशिफल

    मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन दफ्तर, सेहत और विरोधियों के मामलों में चुप रहकर काम करने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके छठे घर में हैं, इसलिए गुप्त विरोधी या सहकर्मी सामने कुछ नहीं कहेंगे। मगर, आपकी पीठ पीछे शिकायत या चुगली कर सकते हैं। आप बिना प्रतिक्रिया दिए अपना काम पूरा करते रहें, यही आपकी जीत होगी। किसी पुराने रोग की जांच कराने या इलाज कराने के लिए आज उपयुक्त दिन है। पुराने कर्ज को चुकाने का विचार बनेगा। घर में पालतू जानवर हो तो उसके खाने का ध्यान रखें। पाचन और पेट के संक्रमण की संभावना है, बाहर का खाना न लें। शाम को हल्का भोजन करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    कर्क राशिफल

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके पांचवें घर में हैं, इसलिए प्रेम संबंध में भावनाएं गहरी तो होंगी। मगर, बिना बात शक या ईर्ष्या मन में आ सकती है, उसे बातचीत से दूर करें। हो सकता है कि बच्चा आज कोई बात छिपा रहा हो, उसे डांटने की जगह प्यार से पूछें। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। गोवर्धन पूजा में बच्चों को शामिल करने से उनका उत्साह बढ़ेगा और आपको भी खुशी मिलेगी। किसी रचनात्मक काम, जैसे लेखन या चित्रकारी में गहराई से डूबकर करेंगे काम। जल्दबाजी या तुनकमिजाजी से बचें। सर्दी, आंखों में परेशानी या सीने में भारीपन रह सकता है।

    सिंह राशिफल

    सिंह राशि के जातकों की आज धार्मिक आस्था और सहनशक्ति बनी रहेगी। मंगलदेव बारहवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई छोटा खर्च, जैसे घर के सामान की मरम्मत, सामने आ सकता है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके चौथे घर में हैं, इसलिए मन में घर को लेकर कोई अनकही बात या माताजी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। रसोई में अन्नकूट की तैयारी में आपको काम करना पड़ सकता है। माताजी की सलाह आज महत्वपूर्ण साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य से मन में दबी नाराजगी को बातचीत से सुलझाएं। सीने में भारीपन या मन पर बोझ महसूस हो सकता है, गहरी सांस लेने-छोड़ने का अभ्यास करें। ​

    कन्या राशिफल

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी बात कहने में थोड़ी हिचक का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके तीसरे घर में हैं, इसलिए आत्मविश्वास थोड़ा कम रहेगा और मन की बात किसी से कहने का साहस नहीं जुटा पाएंगे। भाई-बहन के साथ अधूरी किसी बात कर सकते हैं या कोई सलाह ले सकते हैं। आपके लग्न पर शुक्रदेव नीच हैं और लग्नेश बुधदेव दूसरे घर में अस्त हैं, इसलिए खुद की क्षमताओं पर संदेह हो सकता है। पैसों के हिसाब में थोड़ी गलती संभव है। अन्नकूट में सेवा करने का मौका मिले तो पीछे न हटें। दोस्तों से आज कोई बड़ी उम्मीदें न रखें। गले में खराश और कानों में दर्द की शिकायत रह सकती है। ​

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    तुला राशिफल

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार पर ध्यान देने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके दूसरे घर में हैं, इसलिए पैसों को लेकर मन में चिंता रह सकती है। आज बोली में हल्की कड़वाहट आ सकती है, खासकर परिजनों के साथ बात करते हुए। लिहाजा, वाणी में थोड़ी मिठास रखें या कम बोलें। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट में पूरे परिवार के शामिल होने से पुरानी खटास कम होगी। सूर्यदेव-बुधदेव आपके लग्न पर हैं और बुधदेव अस्त भी हैं, इसलिए अपनी बात समझाने में परेशानी आएगी। खर्च ज्यादा और बेवजह की चिंता रह सकती है। किसी को उधार देने से बचें। भोजन में तीखा और मसालेदार कम रखें। मुंह में छाले, एसिडिटी या दांतों में तकलीफ संभव है।

    वृश्चिक राशिफल

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार को आपके राशीश मंगलदेव का दिन है। इसलिए साहस, ऊर्जा और काम निपटाने की ताकत रहेगी। मगर, अस्त और नीच चंद्रदेव आपके लग्न पर हैं, इसलिए मन में शक, जलन या दबे हुए गुस्से की लहर आ सकती है। किसी के व्यवहार को लेकर अनावश्यक अंदाजे न लगाएं और बात को ठंडे दिमाग से सोचें। आपके लग्नेश मंगलदेव नौवें घर में नीच हैं, इसलिए अपनी मेहनत और बड़ों की सलाह पर भरोसा रखें। खर्च और किसी पुरानी चिंता का बोझ रहेगा। गोवर्धन पूजा पर किसी की निस्वार्थ सेवा करने से मन को शांति मिलेगी। बहसबाजी से बचें और वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं। पित्त बढ़ने, पेट में जलन या गर्मी से नाक में तकलीफ संभव है।

    धनु राशिफल

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्नदान, एकांत और मन की गहराई का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके बारहवें घर में हैं। इसलिए रात में नींद देर से और हल्की आएगी। मन में कोई बात या चिंता घूमती रहेगी। अन्नकूट के मौके पर किसी गौशाला या आश्रम में अन्न का दान करना आपके मन को स्थिर करेगा। सूर्यदेव और बुधदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत से मन हल्का होगा। छोटा लाभ भी संभव है। मंगलदेव आठवें घर में नीच हैं, इसलिए अचानक कोई शारीरिक चोट लग सकती है या खर्च सामने आ सकते हैं। गुप्त शत्रुओं की बातों पर प्रतिक्रिया न दें। आंखों में जलन और नींद की कमी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    मकर राशिफल

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन दोस्तों, बड़े भाई-बहन और लाभ से जुड़ा है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके ग्यारहवें घर में हैं, इसलिए दोस्तों के साथ अन्नकूट का सहभोज करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ से खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। हालांकि, किसी दोस्त के मन में छिपी नाराजगी या उपेक्षा की भावना हो सकती है। इसे ज्यादा दिल पर न लें। फोन करके सीधे बात करें, रिश्ता संभल जाएगा। रुके हुए पैसे वापस मिलने में थोड़ी देरी संभव है, उम्मीद न छोड़ें। सूर्यदेव और बुधदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए दफ्तर में अधिकारी आपकी बात सुनेंगे। किसी मंदिर या धार्मिक जगह की छोटी यात्रा हो सकती है। जोड़ों में अकड़न या ठंड से दर्द बढ़ सकता है।

    कुंभ राशिफल

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में संतुलन बनाने का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके दसवें घर में हैं, इसलिए काम में उत्साह कम रहेगा। मन कहीं और भटकता रहेगा। बॉस से किसी समस्या या अपनी असंतुष्टि को छिपाने की जगह सीधे और विनम्र शब्दों में साफतौर पर बताना बेहतर रहेगा। गोवर्धन पूजा पर कार्यस्थल पर प्रसाद बांटने या सहयोगियों के साथ भोजन करने से आपसी निकटता बढ़ेगी। पैसों के मामले में पुराने निर्णयों की समीक्षा करें। पिता या वरिष्ठ की सलाह काम आएगी। मंगलदेव छठे घर में नीच हैं, इसलिए विरोधियों से उलझने से बचें। तनाव से सिर में भारीपन और थकान रहेगी, छोटे ब्रेक लेते रहें।

    मीन राशिफल

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आस्था, पिता और बड़ों से जुड़े विचारों का है। अस्त और नीच चंद्रदेव आपके नौवें घर में हैं, इसलिए धर्म, भाग्य या किसी पुरानी मान्यता को लेकर मन में सवाल उठ सकते हैं। पिता या किसी गुरु से खुलकर बात करने पर उलझन दूर होगी। गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के दर्शन करना या श्रीकृष्ण की कथा सुनना आपके लिए विशेष शांति देगा। लग्न पर शनिदेव वक्री हैं, इसलिए थकान महसूस होगी और धैर्य की परीक्षा बनी रहेगी। शुक्रदेव सातवें घर में नीच हैं, इसलिए जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर बहस से बचें। सेहत में जांघ और कूल्हे की हड्डियों में दर्द रह सकता है, सीढ़ियां धीरे चढ़ें।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026

    Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    November 10, 2026

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,077 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 10 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 2:00 बजे…

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026

    Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    November 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.