छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दीपावली के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर. कोरबा में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माउंट आबू से पधारे बी.के. अर्जुन भाई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री योगेश जैन जी. बी. के. रुक्मणी दीदी एवं बी. के. बिंदु दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने उद्बोधन में बी.के. अर्जुन भाई ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची दीपावली तभी है. जब हम अपने जीवन में ज्ञान, शांति और पवित्रता का प्रकाश फैलाएं।
श्री योगेश जैन जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

बी. के. रुक्मणी दीदी ने कहा कि दीपावली हमें अपने मन के अंधकार को दूर कर प्रेम, खुशी और सकारात्मक विचारों का दीप जलाने की प्रेरणा देती है।
बी.के. बिंदु दीदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाकर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाना चाहिए।

इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित भाई-बहनों ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बी. के. वीरेश भाई एवं बी. के. सूरज भाई द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई. वहीं बी.के. जगन्नाथ भाई ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

समारोह में सभी उपस्थित भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलन किया। पूरा भवन दीपों की रोशनी एवं आध्यात्मिक उमंग से जगमगा उठा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दीपावली केबल दीप जलाने का पर्व नहीं. बल्कि स्वयं के जीवन में ज्ञान, प्रेम, शांति और सद्भावना का प्रकाश फैलाने का पावन अवसर है।

Editor in Chief




















