Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप
    Featured

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 15e489c3 f9f3 4477 993a f27066037646
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चार गोलियां उनके सीने में उतार दीं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    छिबरामऊ में कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात से की खबर लगते ही साथी वकीलों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंची। वकील का शव देख इतनी आहत हुईं कि फूट- फूटकर रो पड़ीं। गोली मारने का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर लगा है।

    बताया जाता है कि जीटी रोड स्थित सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी किसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पिस्टल से उनके सीने में ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और वकील को लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    बताया जाता है वकील अनुज चतुर्वेदी के चचेरे भाई बसंत को राजनीतिक रंजिश के चलते कांग्रेस जिला महासचिव अमोल दीक्षित ने थप्पड़ मार दिया था। बसंत ने घर आकर यह बात अनुज को बताई। बसंत को लेकर अनुज कांग्रेस नेता अमोल के घर पहुंच गए। वहां अमोल से अनुज की कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि अमोल ने पिस्टल निकाल ली और अनुज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक चार गोलियां मार दीं।

    गोली लगने से अनुज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अमोल भी फायरिंक कर मौके से भाग निकला। वारदात की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे और सीओ मयंक मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ठीक दिवाली की शाम हुई वारदात ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलने पर छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंचीं। अनुज चतुर्वेदी का शव देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं और फफककर रो पड़ीं। विधायक के अनुसार उन्होंने किसी काम से कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को फोन किया था। इसी दौरान कोतवाल ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह खुद को रोक नहीं सकीं और अस्पताल पहुंच गईं। बताया यह भी जा रहा है कि मारे गए अधिवक्ता के चाचा रवि विधायक के ड्राइवर हैं। ऐसे में दोनों परिवारों में पहले से संबंध है।

    यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    यह भी पढ़ें: Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    यह भी पढ़ें: Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026

    Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    November 10, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,078 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,564 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    राशिफल 10 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 10, 2026

    आज का राशिफल : मंगलवार 10 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा दोपहर 2:00 बजे…

    सबसे बड़े मुस्लिम देश में गणपति, 700 साल से कर रहे हैं रक्षा, स्थानीय लोग बोले- जब तक वो हैं, तब तक हम हैं​​ ​​

    November 10, 2026

    कोरबा में रफ्तार का कहर! खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत… गुस्साए ग्रामीणों ने 7 घंटे तक किया चक्काजाम, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    November 10, 2026

    Jaipur: इधर जेल में लगती रही हाजिरी, उधर थाईलैंड में मौज करता रहा उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी, जानिए कैसे खुली पोल

    November 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.