Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था
    Featured

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG f7e18c02 044e 4c0c bf5e 53c086bc1307
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिवाली बीतने के साथ ही अब छठ महापर्व को लेकर हलचल नजर आने लगी है। छठ को लेकर पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

    इस बार यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल के मुकाबले ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उत्तर रेलवे के CPRO नीरज उपाध्याय ने बताया कि पिछले साल करीब 400 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जबकि इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 650 कर दी गई है। इसके अलावा ट्रेनों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सफर की सुविधा देने के लिए ये इंतजाम किए गए हैं।

    ट्रेन ऑन डिमांड की व्यवस्था

    नीरज उपाध्याय के मुताबिक, रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड की व्यवस्था भी शुरू की है। इसके तहत किसी खास दिशा या गंतव्य के लिए यात्रियों की संख्या और जनरल टिकटों की बिक्री में अचानक बढ़ोतरी होती है और नियमित ट्रेन उपलब्ध नहीं होती है तो अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएगी। मांग सामने आने और घोषणा होने के करीब 15 मिनट के भीतर नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार से ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली क्षेत्र से 10 नवंबर को करीब 31 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जबकि 11 नवंबर को 31 से ज्यादा ट्रेनें चलाने की योजना है। वहीं, 12 नवंबर को करीब 29 से 30 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नियमित ट्रेनों के अलावा 30 से 35 ट्रेन ऑन डिमांड और स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
    नई दिल्ली और आनंद विहार में बनाए गए होल्डिंग एरिया

    यह भी पढ़ें :  एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 6,000 वर्ग मीटर का होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। वहीं, आनंद विहार में 3,000 वर्ग मीटर का होल्डिंग एरिया बनाया गया है। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए भी करीब 2,500 वर्ग मीटर का अलग होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।

    इसके साथ ही बैगेज स्कैनिंग मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को सामान की जांच कराने में लंबा इंतजार न करना पड़े। रेलवे का प्रयास है कि प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ जमा न हो और ट्रेन के पहुंचने के समय ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने दिया जाए।

    700 AI कैमरों से होगी निगरानी, पहली बार हेड काउंट सिस्टम

    भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने तकनीक का भी सहारा लिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करीब 700 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो AI तकनीक से लैस हैं। इसके अलावा पहली बार AI आधारित हेड काउंट सिस्टम भी शुरू किया गया है। इस सिस्टम से किसी खास स्थान पर मौजूद यात्रियों की अनुमानित संख्या का पता लगाया जा सकता है। इससे भीड़ की स्थिति को समझने और समय रहते जरूरी कदम उठाने में मदद मिल रही है।

    नीरज उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों की संख्या में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। फुटओवर ब्रिज, एस्केलेटर और सीढ़ियों जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा टिकटिंग की व्यवस्था भी बढ़ाई गई है, ताकि यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी न हो।

    यह भी पढ़ें :  Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    इस छठ सीजन में 6,200 ट्रेनों का संचालन

    रेलवे अधिकारी के मुताबिक, इस छठ सीजन में कुल करीब 6,200 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की मांग को देखते हुए जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे का फुटफॉल भी पिछले साल के मुकाबले करीब 25 से 30 प्रतिशत बढ़ा है। ऐसे में रेलवे का पूरा जोर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन, स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर है।

    बता दें कि भारतीय रेल जरूरत के आधार पर लगातार नई-नई स्पेशल ट्रेनें चला रही है, ताकि इस बड़े पर्व के मौके पर घर जाने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके। इस सिलसिले में दिल्ली से पटना और मुंबई से दानापुर एवं रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की नई घोषणा हुई है।

    यह भी पढ़ें: नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    यह भी पढ़ें: जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    यह भी पढ़ें: Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026

    जरूरत के अनुसार कार बदल लेगी अपना आकार, IIIT के बीटेक छात्रों और वैज्ञानिकों ने बनाई अनोखी रोबोटिक कार

    November 11, 2026

    Rampur(UP): CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली

    November 11, 2026

    राशिफल 11 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,079 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    कटघोरा को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात, MJM मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

    November 11, 2026

    ● मंत्री लखन लाल देवांगन बोले – क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि, कोरोना काल में…

    New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

    November 11, 2026

    नकली अदालत, फर्जी जज और वकील. डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड महिला टीचर से 1.23 करोड़ की ठगी

    November 11, 2026

    कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

    November 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.