Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि
    Featured

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261112 WA0096
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी रिकग्निशन स्कीम (एलआरएस) के तहत अपनी प्रयोगशाला के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता मूल्यांकन एवं परीक्षण करने की क्षमता को प्रमाणित करती है।

    बालको की प्रयोगशाला को आठ भारतीय मानकों (आईएस) के तहत यह मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही बालको भारतीय एल्युमिनियम उद्योग की उन अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्हें अपनी प्रयोगशाला के लिए इस प्रकार की मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि कंपनी की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली और परीक्षण क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगी। इससे विनिर्माण प्रक्रियाओं के साथ-साथ एल्युमिनियम उद्योग से जुड़े बाहरी हितधारकों को भी लाभ मिलेगा।

    इस मान्यता के साथ बालको की प्रयोगशाला विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम उत्पादों का गुणवत्ता मूल्यांकन और परीक्षण करने में सक्षम होगी। यह उपलब्धि कंपनी की प्रचालन उत्कृष्टता, उत्पादों की विश्वसनीयता और निरंतर नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
    प्रयोगशाला को मिली इस मान्यता के अतिरिक्त, बालको ने आठ प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के लिए बीआईएस का पुनःप्रमाणीकरण भी प्राप्त किया है। इनमें ईसी इंगट्स, अलॉय इंगट्स, प्राइमरी इंगट्स, वायर रॉड्स, एल्युमिनियम अलॉय रॉड्स, रोल्ड शीट्स, रोल्ड कंडक्टर प्लेट्स और सामान्य इंजीनियरिंग उपयोग के लिए रोल्ड प्लेट्स शामिल हैं। ये प्रमाणन विभिन्न औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने वाले बालको के गुणवत्ता-प्रमाणित उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत करते हैं।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने कहा, “भारत जब वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार इसकी प्रमुख पहचान होंगे। हमारी प्रयोगशाला को बीआईएस की मान्यता मिलना विश्वस्तरीय क्षमताओं के विकास और उत्पाद उत्कृष्टता एवं ग्राहक विश्वास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अपनी गुणवत्ता प्रणाली को लगातार सशक्त बनाकर हम एक मजबूत और सक्षम एल्युमिनियम उद्योग के विकास में योगदान दे रहे हैं, जो भारत के औद्योगिक विकास और ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगा।”

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक साथ नज़र आयेंगे ‘नोटिस’ में.....!

    बालको देश के अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल है और विद्युतीकरण, परिवहन, ऑटोमोबाइल, निर्माण, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग तथा नवीकरणीय उर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। बीआईएस प्रमाणन गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण मानक है, जो उत्पादों की प्रमाणिकता और ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाता है। कंपनी ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिष्ठित प्रमाणन एवं मान्यताएं प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत है।

    बीआईएस मान्यता के अलावा, बालको गुणवत्ता, पर्यावरण, ऊर्जा प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी अनुपालन करता है। इनमें प्राथमिक एल्युमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आईएसओ 9001:2015, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उत्पादों के लिए आईएटीएफ 16949:2016, परीक्षण प्रयोगशालाओं की तकनीकी दक्षता के लिए आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल एक्रीडिटेशन), पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 50001:2018 तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 45001:2018 प्रमुख हैं।

    गुणवत्ता संबंधी बुनियादी ढांचे, उन्नत परीक्षण सुविधाओं और प्रक्रियागत उत्कृष्टता में निरंतर निवेश के माध्यम से बालको ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कंपनी भारत के विनिर्माण और औद्योगिक विकास को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    यह भी पढें: कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    यह भी पढें: जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    यह भी पढ़ें :  Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    यह भी पढें: कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को कोरबा में मिला व्यापक जनसमर्थन, नवज्योत पटनायक ने कहा—लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी

    November 12, 2026

    आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    November 12, 2026

    Korba: 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस पर लायंस क्लब एवरेस्ट एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,082 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को…

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026

    कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.