Author: Deepak Sahu
मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों एक रहस्यमयी महिला की हरकतों से लोग खासे भयभीत हैं. यह महिला आधी रात को गलियों में घूमती है और घरों की डोरबेल बजाकर अचानक गायब हो जाती है. उसकी यह हरकत कई घरों में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है, लेकिन महिला का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है. घटना हजीरा चार शहर इलाके के राजा मंडी क्षेत्र की है. रहस्यमयी महिला के कारण दहशत का माहौल दरअसल, इस महिला के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है. सीसीटीवी फुटेज में यह भी देखा गया है…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक नवविवाहिता ने भदभदा पुल से डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी. कथित तौर पर दहेज प्रताड़ना और पति के बिगड़े चाल-चलन से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचा ली जान यह मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवविवाहिता ने मंगलवार देर शाम भदभदा डैम में छलांग लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. गहरे पानी में डूबने से पहले उसे बचा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धनेश सिंह ने शहर के हृदय स्थल टीपी नगर चौक में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थापित करने व इसका नामकरण नेहरू चौक रखने की मांग की है । उन्होंने कहा है कि कोरबा में तात्कालिक साडा द्वारा प्रकाशित बजट में ट्रांसपोर्ट नगर चौक से लेकर मुरारका पेट्रोल पंप तक को नेहरू मार्ग के रूप में दर्शाया गया था लेकिन लोगों ने इसे पावर हाउस रोड के नाम से पुकारना शुरू कर दिया जिससे इसका नाम पावर हाउस रोड कोरबा के रूप में प्रकाशित हो गया। उन्होंने मांग…
आज का राशिफल: आज 26 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का गोचर मकर उपरांत कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। ऐसे में आज सुनफा योग का भी शुभ संयोग बनेगा क्योंकि चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह मौजूद रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों के बीच आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज…
छत्तीसगढ़ रायपुर-भिलाई/स्वराज टुडे: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के यहां बुधवार की सुबह-सुबह सीबीआई की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी है। इन सभी के तार महादेव सट्टा से जुड़ा होना बताया जा रहा है। फिलहाल जांच चल रही है। अभी तक किस तरह की कार्रवाई हुई है यह जानकारी बाहर नहीं आ पाई है। भिलाई तीन पदुम नगर स्थित भूपेश बघेल के निवास सहित भिलाई के ही सेक्टर 9 में पुलिस के बड़े अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा, पूर्व एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव, दुर्गा के पूर्व एएसपी संजय ध्रुव के 32 बंगाल…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मुस्लिम समाज के पवित्र महीने रमजान में मुस्लिम समाज दिन और रात इबादतों में गुजार रहा है रमजान के इस मुकद्दस महीने में आज पुरानी बस्ती कोरबा में इत्तीहात कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे कोरबा की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर नवनिर्वाचित पार्षद एवं जिला मंत्री नरेन्द्र देवांगन पार्षद अब्दुल रहमान टामेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए. इस अवसर पर जिला सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर मोहम्मद आरिफ खान कार्यवाहक सदर मोहम्मद रफीक मेहमान सचिन मीडिया सर्वर बाग कोषाध्यक्ष नौशाद खान…
बिहार भोजपुर/स्वराज टुडे: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के आरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के फुट ब्रिज पर मंगलवार को हथियारबंद युवक ने एक युवती समेत दो को लोगों को गोली मार दी, दोनों की हत्या के बाद युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. तीनों लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई. दिन दहाड़े इस वारदात के बाद आरा स्टेशन पर दहशत फैल गई है. युवती अपने पिता के साथ दो नंबर प्लेटफार्म पर जा रही थी तभी युवक ने गोलियां बरसा दीं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: पटना के एशिया अस्पताल की संचालिका डॉ सुरभि राज की हत्या के तीन दिन बाद मुख्य आरोपी को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तकनीकी जांच और साक्ष्य संकलन में अधार पर मृतका के पति और अस्पताल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की बात कही है. इस हत्याकांड में एशिया अस्पताल के मालिक और मृतिका के पति और देवर समेत एक महिला कर्मचारी और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. पति राकेश रोशन और उनके छोटे भाई गिरफ्तार इस…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदार और समुदाय के साथ 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया। सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ के तहत बालको ने सभी स्तरों पर सुरक्षा व्यवहार को सुदृढ़ करने के लिए सुरक्षा रैली, सुरक्षा सत्र, सेफ्टी मैराथन और नुक्कड़ नाटक सहित सप्ताहिक जागरूकता अभियान चलाया। कर्मचारियों एवं व्यावसायिक साझेदार की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए कंपनी ने ड्राइवरों और ऑपरेटरों के लिए स्वास्थ्य…
मध्यप्रदेश सतना/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सतना जिले से घरेलू हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी के अत्याचारों का शिकार हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पत्नी को पति की बेरहमी से पिटाई करते देखा जा सकता है, जबकि पति बचने के लिए चिल्लाता है. इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी होते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान अंकित आसवानी के रूप में…
