Author: Deepak Sahu
अजमेर/स्वराज टुडे: राजस्थान के अजमेर में एक मुस्लिम पिता और बेटे से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम पिता और बेटे ने हिन्दू धर्म अपना लिया है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। राजस्थान के अजमेर में एक मुस्लिम पिता और बेटे ने धर्म परिवर्तन किया है। ये दोनों लोग एक मौलवी से पीड़ित थे, जिस वजह से इन्होंने ये कदम उठाया। मुस्लिम पिता और पुत्र ने हिन्दू धर्म अपना लिया है। धर्म परिवर्तन करने के बाद शरीफ खान शुभम अग्रवाल बन गए और उनका बेटा अमन खान, अमन अग्रवाल बन गया। अजमेर…
बिहार गाजीपुर/स्वराज टुडे: गाजीपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त को धोखा दिया और उसकी बीवी को अपने साथ भगा लाया। पीड़ित बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। इंदौर में एक साथ काम करते थे दोनों दोस्त बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ काम करते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई और पीड़ित अपने दोस्त को भाई से भी बढ़कर मानता था। करीब ढाई साल पहले उसने एक महिला से लव मैरिज की। इस दौरान भी दोस्त…
मध्यप्रदेश ग्वालियर/स्वराज टुडे: ग्वालियर में अनिल पाल ने पत्नी रजनी और उसके प्रेमी मंगल सिंह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. आरोपी प्रेमी मंगल ने कार से टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश की और वह मौके से फरार हो गया; यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पत्नी और उसके प्रेमी ने की कार से कुचलने की कोशिश अभी मेरठ में कातिल मुस्कान और उसके प्रेमी ने पति सौरभ की हत्या करने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है और ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक और पति को मारने की कोशिश हुई लेकिन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ठेकेदार जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना के तहत किए गए कार्यों के भुगतान से वंचित रह गए हैं, जबकि अन्य जिलों में राशि जारी कर दी गई है। मिशन संचालक कार्यालय द्वारा 2024-25 के बजट से संबंधित आदेश में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर और कोंटा जिलों के लिए कुल ₹17047.57 लाख की राशि स्वीकृत की गई, लेकिन कोरबा का नाम सूची से गायब रहा। कोरबा में क्यों नहीं जारी हुई राशि? कोरबा के विभागीय अधिकारियों की निष्क्रियता और लापरवाही के कारण ठेकेदारों को बीते 6 महीनों से भुगतान नहीं मिला…
मध्यप्रदेश धार/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील में एक भयानक घटना घटी है।यहां के जलोख्या गांव में शादी समारोह के दौरान, एक सेना का जवान उत्साह में मुंह में रॉकेट रखकर उसे जलाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन रॉकेट फट गया, जिससे 35 वर्षीय जवान निर्भय सिंह का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। यह दुखद घटना 24 अप्रैल की रात को हुई। जवान ने पहले भी ऐसा किया था, लेकिन इस बार वह रॉकेट को मुंह से बाहर फेंकने में असफल रहा। जैसे ही रॉकेट फटा,…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने 897 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसे शहर के समग्र विकास के लिए एक मजबूत कदम बताया जा रहा है। इस बजट में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, एवं शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया है। नगर निगम के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन ने इस बजट की सराहना करते हुए इसे “बदहाली से खुशहाली का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट शहरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इससे कोरबा शहर के विकास को नई गति…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व टीबी दिवस पर बालको और जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के कर्मचारी (स्वयंसेवक) ‘निक्षय मित्रों’ को उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ में सहयोग देने के उद्देश्य से बालको ने अपनी सामुदायिक विकास परियोजना आरोग्य के अंतर्गत कोरबा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर 2023 में निक्षय मित्र पहल शुरू की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं जिला स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी द्वारा उचित आहार सेवन और पोषण सुनिश्चित करने वाले इस अभियान के लिए बालको की सराहना की…
अब घर बैठे होगी कमाई, हाउस वाइफ हैं तो सिर्फ 10,000 रु में शुरू करें ये बिजनेस, हर घंटे मिलेंगे पैसे
क्या आप एक गृहिणी हैं और अपने परिवार, बच्चों और घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ अलग करने का सपना देखती हैं? अगर हाँ, तो यह समय है जब आप अपने सपनों को भी उतनी ही प्राथमिकता दें जितनी आप अपने परिवार को देती हैं। आज के दौर में महिलाएं घर बैठे कई तरह के व्यवसाय शुरू कर सकती हैं जो न केवल आत्मनिर्भरता की ओर उनका मार्ग प्रशस्त करता है बल्कि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाता है। आप अपनी पसंद के कामों के जरिए घर के आराम से ही आय अर्जित कर सकती हैं। तो…
6 एयरबैग्स, 24km का माइलेज..ये है देश की सबसे दमदार सब-फोर मीटर SUVs, यहां जानिए इसके फीचर्स और कीमत
वर्तमान में भारत में एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। अब आप एसयूवी को सीएनजी और ईवी में भी देख सकते हैं। लेकिन अभी भी लोगों में डीजल कारों का क्रेज कम नहीं हो रहा है। यही कारण है कि कंपनियां डीजल कारें बना रही हैं। अगर आप कम बजट में एक दमदार एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन बता रहे हैं जो आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं… महिंद्रा XUV 3XO महिन्द्रा अपनी शक्तिशाली एसयूवी के लिए जानी जाती है। फिलहाल कंपनी की XUV 3XO एक दमदार…
झारखंड राँची/स्वराज टुडे: भाजपा नेता और बजरंग दल के कांके मंडल अध्यक्ष अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज आजसू ने रांची बंद का ऐलान किया गया है. इस बंद का भाजपा और जदयू ने भी समर्थन किया है. वहीं हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार को महावीर मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं इस दौरान झारखंड…
