Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

मध्यप्रदेश अनूपपुर/स्वराज टुडे: ग्राम तरसिली के युवा साहू समाज व जिला युवा साहू समाज अनूपपुर ने मृत्युभोज बंद करने का संकल्प लिया है। समाज द्वारा मृत्युभोज (तेरहवीं) के दिन कन्या भोज कराकर मृत्यु भोज बंद करने का बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणा दायक कार्य किया गया हैं। ज्ञात हो कि ग्राम – तरशिली में स्वर्गीय अनुज उर्फ दीपक साहू पिता श्री रामकुमार के मृत्यु में तेरहवीं व वर्षीय (एक साथ)के दिन दिनांक :-29 – 03- 2025 को मृत्यु भोज के स्थान पर कन्या भोजन कराकर तेरहवीं व वर्षीय में होने वाले फिजूल खर्चे को बंद कर समाज को एक नई…

Read More

मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने IPL क्रिकेट टूर्नामेंट के मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाली एक अंतर्राज्यीय सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में दिल्ली से संजीव अरोरा नाम के आरोपी समेत मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर व जबलपुर से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गिरोह का खुलासा तब हुआ जब एक शख्स ने पुलिस के पास आकर शुभम लोधी नाम के युवक की शिकायत की। उसने बताया कि शुभम ने सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने पाली मंडल अध्यक्ष श्री रोशन सिंह एवं पाली मंडल महामंत्री श्री विवेक कौशल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा ने हस्ताक्षरित आदेश में की। इस आदेश के अनुसार, रोशन सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा नेताओं को दी गई सूचना निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती के लिए दो पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज 29 मार्च से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय नौसेना ने एमआर और एसएसआर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है। वहीं, आवेदन करेक्शन की डेट 14-16 अप्रैल तय की गई है और परीक्षा की डेट 25 मई तय हुई है। शैक्षिक योग्यता अग्निवीर एसएसआरः इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 12वीं पास की डिग्री के साथ केमेस्ट्री, बायोलॉजी और…

Read More

मुम्बई/स्वराज टुडे: फ़िल्म, टीवी जगत के अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान के साथ 6ठे लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 के पोस्टर का अनावरण किया जिसका आयोजन 4 मई को क्लासिक रहेजा कल्ब अंधेरी में हो रहा है जहां कई सितारे आएंगे। यह इस समारोह का 6ठा साल है। इस अवार्ड के लिए नामांकन जारी है। अभी से इसकी भव्य तैयारी शुरू है। इस दिन डॉ कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी है. निर्माता, निर्देशक, समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। केसीएफ फाउंडेशन के अंतर्गत साल भर…

Read More

उत्तरप्रदेश संतकबीर नगर/स्वराज टुडे: यूपी के संतकबीरनगर में पत्नी की प्रेमी से शादी कराने वाले पति ने हत्या के डर से ऐसा किया था. हाल में इसका वीडियो भी सामने आया था. इसमें बबलू नाम का शख्स अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराता दिखा था. खबरों में बताया गया कि बबलू ने खुद इस शादी का इंतजाम किया था. तब उसने कहा था कि वो पत्नी से हुए दो बच्चों को भी अकेला पाल लेगा. लेकिन अब उसका एक और वीडियो सामने आया है. इसमें बबलू कह रहा है कि उसने डर में पत्नी की शादी करवाई…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने सुरक्षा कर्मचारियों के लिए ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में 400 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए। सीईओ ने आपाकालिन परिस्थितियों से निपटने में सुरक्षा कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनको सम्मानित किया। मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बड़ा खाना का आयोजन सुरक्षा टीम की एकता और ताकत का उत्सव है। यह आयोजन उनके अटूट समर्पण और हमेशा मुस्तैद डटे रहने के प्रति…

Read More

उत्तरप्रदेश आगरा/स्वराज टुडे: प्रेम विवाह का एक ऐसा अंजाम आगरा में देखने को मिला, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. पांच साल पहले अपने घरवालों से बगावत कर संजू ने जितेंद्र से शादी की थी. इसके बाद वो अपने घरवालों से अलग हो गई थी. लेकिन शादी के पांच साल बाद अचानक संजू का शव फंदे से लटकता मिला. पत्नी के शव को छोड़कर पति फरार हो गया. इसके बाद महिला के परिजनों ने भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया. ऐसे में यूपी पुलिस को बीच में आना पड़ा. आगरा के जगदीशपुरा के बोदला, नई आबादी में रहने…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक फ्लैट के अंदर से महिला की सड़ी गली लाश मिली है, जिससे हड़कंप मच गया है. शव 35 वर्षीय महिला का लग रहा है, लेकिन उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है. अभी तक की जांच में पता चला है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और शव एक बैग के अंदर रखा था. शव पुराना हो चुका था और सड़ने लगा था. तेज बदबू आने…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। मध्य नगरी व्यापारी संघ कोरबा ने इसको लेकर माननीय कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को पत्र सौंपा है और दुकान के स्थान परिवर्तन की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि शराब दुकान के कारण वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिलाओं और राहगीरों को हो रही परेशानी व्यापारियों के अनुसार, शराब दुकान के चलते क्षेत्र में दिन-रात नशे में धुत लोग गाली-गलौज और मारपीट करते रहते…

Read More