छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: चर्च ऑफ़ क्राईस्ट, रेव्ह. राजकुमार दान मिनिस्ट्री, निहारिका कोरबा के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय मसीही महिला सभा एवं संध्या विशेष आराधना का कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं आत्मिक आशीष के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद महोदया श्रीमती ज्योत्स्ना महंत जी, उनके सुपुत्र श्री सूरज महंत जी एवं पूर्व विधायक श्री मोहित केरकेट्टा जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। आयोजक मंडली ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ स्वागत किया तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आयोजित मसीही महिला सभा में मुख्य वक्ता रेव्ह. सीमा गोस्वामी ने 1 तीमुथियुस 3:11 के बाइबल वचन के आधार पर महिलाओं के चरित्र, गंभीरता, आत्मिक जागरूकता, विश्वासयोग्यता एवं परमेश्वर के प्रति समर्पित जीवन के महत्व पर सामर्थपूर्ण संदेश दिया।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक मसीही महिला को अपने जीवन में विश्वास, पवित्रता, गंभीरता और सच्चाई को बनाए रखते हुए परिवार, समाज एवं कलीसिया में एक आदर्श उदाहरण बनना चाहिए।
वहीं संध्या विशेष आराधना में मुख्य वक्ता डॉ. अर्पित लाल ने 1 तीमुथियुस 4:1 के आधार पर आत्मिक चुनौतियों, भरमानेवाली शिक्षाओं तथा सच्चे विश्वास में दृढ़ बने रहने के विषय पर परमेश्वर का वचन साझा किया। उन्होंने विश्वासियों को परमेश्वर के वचन के अनुसार जीवन जीने और आत्मिक रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक आराधना, प्रार्थना एवं परमेश्वर के वचन के माध्यम से उपस्थित भाई-बहनों ने आत्मिक आशीष प्राप्त की। पूरे आयोजन में मसीही एकता, प्रेम, सहभागिता एवं उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के आयोजक रेव्ह. राजकुमार दान ने मुख्य अतिथियों, मुख्य वक्ताओं, पास्टरगण, कलीसिया के सदस्यों, महिला मंडली, सेवकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रार्थना और सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साथ ही उन्होंने परमेश्वर का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी कृपा और सामर्थ से इस कार्यक्रम को आशीषित किया।
अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, भाई-बहनों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
आयोजक: रेव्ह. राजकुमार दान चर्च ऑफ़ क्राईस्ट, निहारिका कोरबा मोबाइल: 8103016294
यह भी पढ़ें: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम
यह भी पढ़ें: बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला
यह भी पढ़ें: कटघोरा के मुरली होटल में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, सांभर में निकला कीड़ा… लोगों ने किया जमकर हंगामा

Editor in Chief






















