Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 13 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि कन्या तुला के अलावा मेष राशि के लिए भी दिन सामान्य रूप से अच्छा होगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात धनु राशि में होगा। और आज मंगल सिंह राशि में गुरु के साथ संचार करेंगे जबकि शुक्र और बुध दोनों ही आज मार्गी होंगे। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए पं. राकेश झा से जानते हैं आज का भविष्यफल विस्तार से।

    मेष राशि

    मेष राशि के लिए आज चंद्रमा का धनु राशि में होना और मंगल का सिंह राशि में गोचर करना आपकी ऊर्जा और उत्साह को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप कुछ रिलैक्स महसूस करेगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी बहुत दिनों से अधूरी इच्छी पूरी होगी। लेकिन आज जीवनसाथी के साथ आपको संयमित व्यवहार रखना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। पिता की ओर से आपको सपोर्ट मिलेगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन राशि स्वामी की अनुकूलता से शुभ रहेगा। आपका प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन आज सुखद बीतेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक शाम का आनंद ले पाएंगे। सुख साधनों की ओर रुचि बढ़ेगी लेकिन बजट से ज्यादा खर्च होने की वजह से आपको मन को समझाना होगा। वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा। कई दिनों की बेचैनी के बाद मन को शांति मिलेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के आज का दिन शुभ रहेगा। कई दिनों की थकान और सुस्ती को आप बाय कहेंगे और नई एनर्जी के साथ काम पर फोकस कर पाएंगे। राशि स्वामी बुध का मार्गी होना आपके लिए सफलतादायक होगा। कारोबार में आपके लिए लाभ की अच्छी स्थिति बनेगी। आपको पूर्व मे किए गए काम और निवेश का फायदा मिलेगा। लेकिन क्रोध और आवेश से बचना होगा। वैवाहिक जीवन भी आपका सुखद बीतेगा।

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए कॉलेज छात्र की चाकूओं से गोदकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज चंद्रमा का छठे भाव में गोचर करना लाभ के साथ खर्च का योग बना रहा है। अगर आप लोन के लिए प्लान कर रहे हैं तो आपको कम प्रयास में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। थकान और मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आपको आज प्रतिद्वंदियों से अलर्ट रहना होगा। किसी को उधार देने से आपको बचना चाहिए, पैसा फंस सकता है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन भावुकता और आवेश पर कंट्रोल करने की सलाह दे रहा है। आपकी राशि से चंद्रमा का गोचर पंचम भाव में रहेंगे लेकिन राशि में बैठे मंगल केतु आपको उकसाकर कुछ न कुछ गलती करवाने की कोशिश करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अगर आप शेयर में निवेश करते हैं तो अतिउत्साह और जोश में निर्णय लेने से बचें। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। जिन लोगो को हृदय रोग की समस्या है वह अपना विशेष तौर पर ख्याल रखें।​

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज का दिन शुक्र बुध के गोचर और चंद्रमा के धनु में होने से सुखद और अनुकूल रहेगा। आपका काम सुचारू रूप से चलेगा और आपको कुछ नई प्रेरणा मिलेगी जिससे जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। सुख साधनों की प्राप्ति का भी संयोग बनेगा। शिक्षा में आपको सीनियर्स और शिक्षकों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में आपको लाभदायक डील मिलने की खुशी होगी। परिवार में व्यवहार कुशलता से सम्मान पाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज बुध का मार्गी होना शुभ रहेगा। आपको अपनी वाणी कुशलता का फायदा मिलेगा। आपका सामाजिक संपर्क भी बढे़गा और आपको उपहार सम्मान प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि कमाई तो होगी लेकिन खर्च भी व्यापक रूप से बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज शुक्रवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और आपको संयमित होकर अपने काम पर ध्यान देना होगा। जल्दबाजी में काम निपटाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। किराना कारोबार और धातु के कारोबार में आपको आपको फायदा होगा। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। सगे-संबंधियों से मिलने जुलने का संयोग बन सकता है। आपको योग ध्यान करना चाहिए, वाणी पर संयम रखना चाहिए।​

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक होगा। चंद्रमा आपकी राशि में बैठकर आपको कल्पनाशील बनाएंगे। आपके मन में कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार आ सकता है। किसी पारिवारिक कारण से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। शुभ कार्यो में आपको खर्च भी करना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको फोकस बनाना होगा क्योंकि मन आपका भटक सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। आप धर्म और अध्यात्म में रुचि लेंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के प्रति सजग रहना होगा, अचानक कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सगे संबंधियों से आपको कहासुनी करने की बचना चाहिए। यात्रा पर और वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है। कारोबार में अपेक्षा अनुसार लाभ नहीं मिलने से आपको थोड़ी निराशा हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातक आज लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपको पिता से भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद बीतेगा। किसी चली आ रही है समस्या का निदान होगा। आपको अपनी कूटनीतिक योजनाओ का भी फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका संपर्क बढेगा। आप कुछ तकनीकी काम भी पूरा कर पाएंगे। और आपको कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे जो भविष्य में लाभ दिलाएंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र मे अधिकारीगण आपसे अधिक अपेक्षा रख सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सामाजिक काम में आपकी सहभागिता बढेगी। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने अटके काम को भी आज पूरा कर पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    November 12, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

    November 12, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    November 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,083 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,565 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत, गाँव में पसरा मातम

    November 13, 2026

    छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे:  जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है,…

    राशिफल 13 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 13, 2026

    पति की मौत के बाद 4 बच्चों की माँ को देवर ने दिया सहारा, अब देवर दुष्कर्म के आरोप में पहुंच गया सलाखों के पीछे, पढ़िए पूरी खबर

    November 13, 2026

    बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    November 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.