छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ग्राम पेण्ड्री में तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव तालाब के पानी में तैरता हुआ मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजा वर्मा उर्फ मिथुन, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजा गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मछली पकड़ने के लिए गांव के तालाब में गया हुआ था। इसी दौरान मछली पकड़ते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें: बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

Editor in Chief






















