बिहार
मधुबनी/स्वराज टुडे: बिहार के मधुबनी के चर्चित ASI फायरिंग मामले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है. घटना के बाद से फरार चल रहे एएसआई (ASI) चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद हुआ है. एएसआई चंद्रमोहन सिंह गांव के एक घर में प्रेम प्रसंग में युवती से मिलने पहुंचा था.
इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो देर रात लोगों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया. जहां ग्रामीण दरवाजा खोलकर एएसआई को बाहर निकालने की मांग करने लगे. इस दौरान खुद को भीड़ से घिरा देखकर ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से फायरिंग कर दिया था. इस फायरिंग में अशोक यादव की जान चली गई और 3 अन्य ग्रामीण घायल हो गए थे. गोली चलाते हुए एएसआई मौके से फरार हो गया था. इसके बाद एसएसपी ने उसे निलंबित कर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी. अब बाबूबरही के बलिराजगढ़ में फरार एएसआई चंद्रमोहन का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. शव मिलने की पुष्टि दरभंगा रेज के डीआईजी मनोज तिवारी ने की है.
पुलिस ने फरार ASI की गिरफ्तारी पर शुरू में 25 हजार का इनाम रखा था और जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दस टीमें बनाई गई थी. आज इनाम की राशि बढ़ाकर 2 लाख रुपये की गई थी. अब चंद्रमोहन का शव मिलने की बात सामने आई है. बिहार के कई जिलों से लेकर नेपाल तक फरार ASI की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ के पास धता टोल की है. ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह करीब 6 महीने पहले गांव के एक घर में दूध लेने पहुंचा था. जहां शुरुआत में वह रोज दूध लेकर चला जाता था. करीब एक महीने बाद वह घर में बैठकर चाय पीने लगा. इसी दौरान उसकी घर की एक युवती से नजदीकियां बढ़ गईं. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. इसके बाद वह युवती से मिलने उसके घर आने-जाने लगा. इस पर युवती के परिजनों और अन्य लोगों को उसके आने की जानकारी मिली तो वह घर के बाहर पहुंचकर इकट्ठा हो गए. महिला के घर में ग्रामीणों से खुद को घिरा देख चंद्रमोहन ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से घर के भीतर से ही खिड़की से गोली चलाने लगा. इसी गोली से एक ग्रामीण की मौत हो गई. इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लेकिन आरोपी ASI मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया.
अब आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस की पड़ताल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा ASI की मौत किन परिस्थितियों में हुई है.
यह भी पढ़ें: कोरबा प्रेस क्लब ने उदय चौधरी के खिलाफ एसपी से की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें: आधी रात घर के दरवाजे पर बैठा मिला खतरनाक अहिराज सांप, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
यह भी पढ़ें: New Delhi: छठ के मद्देनजर रेलवे ने शुरू किए 650 स्पेशल ट्रेनें, ट्रेन ऑन डिमांड की भी व्यवस्था

Editor in Chief






















