Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बार-बार मायके जाने पर पति को हुआ शक, पीछा किया तो देखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश!
    Featured

    बार-बार मायके जाने पर पति को हुआ शक, पीछा किया तो देखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश!

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6577484511743138588292f9245909b9fcc8a7789bd7001f7529f64e69e9a2e744f636100d83ee875760ea
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    ग्वालियर/स्वराज टुडे: ग्वालियर में अनिल पाल ने पत्नी रजनी और उसके प्रेमी मंगल सिंह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है. आरोपी प्रेमी मंगल ने कार से टक्कर मारकर रौंदने की कोशिश की और वह मौके से फरार हो गया; यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

    पत्नी और उसके प्रेमी ने की कार से कुचलने की कोशिश

    अभी मेरठ में कातिल मुस्कान और उसके प्रेमी ने पति सौरभ की हत्या करने का मामला सुर्खियों में छाया हुआ है और ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक और पति को मारने की कोशिश हुई लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वह बच गया. झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबनी नाका में अनिल पाल को एक कार ने टक्कर मार दी और थोड़ी देर घसीटने के बाद फरार हो गई. घायल अनिल एसपी कार्यालय पहुंचा और अपनी पत्नी रजनी और उसके प्रेमी मंगल सिंह पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया.

    अनिल ने बताया कि 20 मार्च को उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था. रोकने की कोशिश करने पर युवक कार चढ़ाकर भाग निकला. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया जिसमें कार को ठोकर मारकर भागते हुए देखा गया. अनिल ने बताया कि 8 साल पहले उसकी शादी ग्वालियर के टेकनपुर निवासी रजनी से हुई थी. शादी के बाद से ही रजनी उसे पिटवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी. समाज और बच्चों के नाम पर वह सब सह रहा था. रजनी का 12 साल से अफेयर चल रहा था.

    यह भी पढ़ें :  जाति जनगणना और प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ठ वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करने राष्ट्रपति के नाम ओबीसी कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    पत्नी के बार-बार मायके जाने पर हुआ शक

    अनिल ने आरोप लगाया कि रजनी किसी न किसी बहाने मायके टेकनपुर जाती थी. एक बार पीछा करने पर पता चला कि वहां उसका बचपन का साथी मंगल रहता है जो सब्जी का व्यापारी है. 20 मार्च को रजनी अपने मायके के लिए निकली थी और शाम 5:30 बजे जब अनिल पहुंचा तो देखा कि पत्नी मंगल की कार से उतर रही थी. रोकने की कोशिश करने पर कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी और घसीटते हुए फरार हो गई.

    अनिल ने बताया कि अगले दिन (21 मार्च) रजनी घर से दो लाख रुपए और सोने का हार निकालकर बिना बताए अपने प्रेमी मंगल के साथ चली गई. भविष्य में उसे घर में नहीं रखना चाहता और इसकी शिकायत हेल्पलाइन 181 पर कर दी है. 5 दिन बाद (25 मार्च) रजनी अपने प्रेमी के साथ वापस आई और घर के बाहर बैठ गई. उसने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. रजनी कह रही है कि अगर मंगल के खिलाफ कोई कार्यवाही की तो वह उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवा देगी.

    पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि इस मामले में एक्सीडेंट की शिकायत दर्ज की जा चुकी है. लेकिन अब यह बताया गया है कि एक्सीडेंट पत्नी द्वारा करवाया गया है. उन्होंने कहा कि सभी कथन लिए जाएंगे और जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा. इस मामले में संबंधित थाना प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

    यह भी पढ़ें :  प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में शादी समारोह के दौरान जवान की मौत, रॉकेट फटने से हुआ हादसा

    यह भी पढ़ें: 5 हजार रुपए के लिए यूपी पुलिस ने किशोर को रात भर पीटा, हुई मौत

    यह भी पढ़ें: अब घर बैठे होगी कमाई, हाउस वाइफ हैं तो सिर्फ 10,000 रु में शुरू करें ये बिजनेस, हर घंटे मिलेंगे पैसे

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,982 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.