Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पारदर्शिता के साथ कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का कार्य प्रारंभ, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    June 18, 2026

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भ्रष्‍टाचार के मामलों में अब फंस गये बेटे चेतन्य बघेल उर्फ बिट्टू, कांग्रेस आलाकमान की आंख में पट्टी बांध पांच साल तक राज्य में बघेल ने मचाया भ्रष्टाचार का आतंक
    Featured

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भ्रष्‍टाचार के मामलों में अब फंस गये बेटे चेतन्य बघेल उर्फ बिट्टू, कांग्रेस आलाकमान की आंख में पट्टी बांध पांच साल तक राज्य में बघेल ने मचाया भ्रष्टाचार का आतंक

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250324 095857 7369
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *शीर्ष नेता समय से नहीं चेते तो मप्र, राजस्थान की तरह छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का अस्तित्व होगा खत्म*

    *क्‍या चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के हाथों में सौंपना चाहिए कांग्रेस की कमान?*

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं पड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने जहां नान घोटाला, पीएससी घोटाला, अनाज घोटाला, धान घोटाला, कोयला घोटाला सहित महादेव ऐप जैसे घोटालों को अंजाम दिया। वहीं, अब एक के बाद एक उन्हें उनके पापों की सजा मिलती दिखाई पड़ रही है। चर्चा इस बात की है कि पिछले दिनों आयकर विभाग द्वारा उनके बेटे चैतन्य बघेल के यहां जो छापेमार कार्रवाई हुई उसके बाद बघेल की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। चिंता का विषय यह है कि बघेल द्वारा राज्य में पांच साल के कार्यकाल में जो भी भ्रष्टाचार हुए उन सभी की जानकारी कांग्रेस आलाकमान को होने के बाद भी आलाकमान के लोगों ने आंख पर पट्टी बांध रखी है। यही कारण है कि न तो बघेल को प्रदेश की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जैसा कोई कदम उठाया है और न ही आलाकमान ने उनसे इस विषय पर कोई पूछताछ की है।
    अब समय आ गया है कि छत्‍तीसगढ़ से भूपेश बघेल को बाहर का रास्‍ता दिखाकर उनकी जगह चरणदास महंत या टीएस सिंहदेव को कमान दे देना चाहिए। यही वह समय है जब प्रदेश में कांग्रेस के अस्तित्‍व को बचाया जा सकता है। नहीं तो बहुत देर हो चुकी होगी। छत्‍तीसगढ़ का हाल भी मध्‍यप्रदेश या राजस्‍थान जैसी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    राज्य में कांग्रेस का अस्तित्व पड़ गया संकट में

    जिस ढंग से बघेल ने पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में भ्रष्टाचार का आतंक फैलाया उसके बाद तो पार्टी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ने की स्थिति बन गई है। अगर पार्टी आलाकमान समय रहते नहीं चेता तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस का अस्तित्व मप्र, राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ में भी खत्म हो जाएगा। इसके लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी, भूपेश बघेल के कार्यकाल की बारीकी से समीक्षा करें और आंखों पर बंधी पट्टी को खोलकर उनका विश्लेषण उपरांत यह तय करें कि बघेल को किस तरह से पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है। क्योंकि यदि पार्टी में बघेल जैसे भ्रष्टाचारी नेता रहे तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टी आगामी चुनाव में जनता के दरवाजे पर जाने लायक भी नहीं बचेगी।

    बघेल के 14 ठिकानों पर एक साथ मारे छापे

    छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर ईडी ने शिकंजा कसा है। ईडी ने 14 ठिकानों पर रेड की है। चैतन्य के खिलाफ भी एक्शन हुआ है। छापेमारी छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल के बेटे का नाम भी सामने आया है। ईडी ने चैतन्य बघेल के ठिकानों सहित छत्तीसगढ़ में 14 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया है। बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर आरोप है कि इसमें 2019 और 2022 के बीच राज्य के खजाने से करीब 2,161 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। ईडी के मुताबिक जांच के दौरान एजेंसी को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनका संबंध चैतन्य बघेल से है। एजेंसी ने मौजूदा सबूतों को तलाशी का आधार बताया है। ईडी की जांच में सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, राजनेताओं और आबकारी विभाग के अधिकारियों से जुड़े एक नेटवर्क का भी पता चला है।

    यह भी पढ़ें :  पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    डुप्‍लीकेट होलोग्राम का हुआ इस्तेमाल

    इस सिंडिकेट पर एक ‘समानांतर’ आबकारी प्रणाली संचालित करने का आरोप है, जिसमें बिना सही डॉक्यूमेंट्स के सरकारी दुकानों के जरिए बेहिसाब शराब बेची गई। इससे छत्तीसगढ़ को राजस्व का काफी नुकसान हुआ। कथित तौर पर इस सिस्टम में अवैध शराब की बिक्री को सुविधाजनक बनाने के लिए डुप्लिकेट होलोग्राम और बोतलों का इस्तेमाल भी शामिल था। ईडी ने जुलाई 2023 में अभियोजन शिकायत दर्ज की, जिसमें रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी जैसे प्रमुख व्यक्तियों का नाम शामिल था। एजेंसी ने दावा किया था कि इन लोगों ने ही घोटाले को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें खरीद प्रक्रियाओं में हेरफेर करना और चुनिंदा शराब निर्माताओं से कमीशन लेना शामिल था।

    ब्यूरोक्रेट्स-व्यापारी आए जद में

    कथित घोटाले के मामले में एक्शन लेते हुए में एजेंसी ने व्यापारियों और पूर्व ब्यूरोक्रेट्स सहित अलग-अलग आरोपियों से जुड़ी करीब 205.49 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं। इन संपत्तियों में चल और अचल दोनों शामिल हैं। चैतन्य बघेल के खिलाफ हुई इस छापेमारी से प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की संलिप्तता के मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। हालांकि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहले ही घोटाले से जुड़े आरोपों से इनकार कर चुके हैं। वह ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। इस मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। लखमा पर घोटाले से 72 करोड़ रुपए हासिल करने का आरोप है।

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: पिता चलाते हैं ऑटोरिक्शा, कभी सीनियर क्रिकेट भी नहीं खेला, अब IPL डेब्यू में लगाई विकेट की झड़ी

    यह भी पढ़ें: सिर-धड़ अलग, हाथ-पैर मूली की तरह काटे, 8 साल की बच्ची के किए इतने टुकड़े.. देख कांप गई लोगों की रूह

    यह भी पढ़ें: RLD नेता अमित चौधरी की अचानक चलते-चलते हुई मौत, CCTV फुटेज में कैद हुआ खौफनाक मंजर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पारदर्शिता के साथ कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का कार्य प्रारंभ, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    June 18, 2026

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    June 18, 2026

    महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार

    June 18, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने बिजली ऑफिस का किया घेराव, मुख्यमंत्री का भी किया गया पुतला दहन

    June 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,638 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,069 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    पारदर्शिता के साथ कोरबा प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का कार्य प्रारंभ, लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    June 18, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के वर्ष 2026-28 की निर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक…

    AI के दौर में किताबों की अहमियत: बिलासपुर की बेटी माही संतवानी की पुस्तक का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

    June 18, 2026

    नन्ही कथक नृत्यांगना नेहल साहू ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, तरंग 2026 में हासिल किया द्वितीय स्थान

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    June 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.