Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत
    Featured

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261117 WA00451
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    0 कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
    0 कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर जुटेंगे नामचीन कवि-कवयित्रि

    कोरबा/स्वराज टुडे:  हंसी के ठहाकों, व्यंग्य की धार, गीतों की मिठास और श्रृंगार की खूबसूरती से सजी काव्य संध्या का आनंद लेने का मौका कोरबा के नगरजनों व साहित्यप्रेमियों को मिलने जा रहा है। 18 नवम्बर,बुधवार को निहारिका स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन एयर ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया है।
    कवि सम्मेलन का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजू देवी राजपूत के द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी केंद्रित मर्यादित बैंक बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडेय, नरेंद्र देवांगन पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नगर पालिका निगम कोरबा मां सर्वमंगला मंदिर प्रबंधक/पुजारी पं. नमन पांडेय, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह एवं सोनू पांडेय जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
    कविता… जो दिल से दिल तक पहुंचे’ की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्यातिप्राप्त कवि और कवयित्रि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे और भावनाओं से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। अलग-अलग काव्य विधाओं के रचनाकारों की मौजूदगी से यह शाम साहित्य, मनोरंजन और संवेदनाओं का संगम बनेगी। कवि सम्मेलन में प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी हास्य कविताओं से श्रोताओं को हंसाएंगे। रायपुर के गीतकार मीर अली मीर अपनी गीतात्मक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। पश्चिम बंगाल से पवन बांके बिहारी हास्य काव्य का रंग जमाएंगे, जबकि कटनी की प्रियंका मिश्रा श्रृंगार रस की कविताओं से काव्य संध्या को खास बनाएंगी। इसके साथ ही कोरबा के हिरामणी वैष्णव, बिलाईगढ़ के शशि भूषण स्नेही और बरमकेला के कमलेश यादव ‘धाकड़’ भी अपनी हास्य कविताओं से कार्यक्रम में ठहाकों का रंग भरेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Success story : बांका की बहनें एक साथ बनीं बैंक मैनेजर, पिता बोले- लक्ष्‍मी है मेरी लाडो, आप भी लें प्रेरणा

    शाम 7 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम

    कवि सम्मेलन 18 नवम्बर 2026, बुधवार को शाम 7 बजे से निहारिका स्थित घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम, कोरबा में आयोजित होगा। कविता के अलग-अलग रंगों से सजी इस महफिल में श्रोताओं को हंसी, संवेदना, प्रेम और जीवन से जुड़े अनुभवों को शब्दों में महसूस करने का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    यह भी पढ़ें: IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने एवं भ्रूण को नष्ट करने वाली महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026

    Raipur: एम.जी. रोड चौपाटी के सुव्यवस्थित संचालन, यातायात सुगमता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, नगर निगम, व्यापारी संघ एवं चौपाटी संचालकों की संयुक्त बैठक आयोजित

    November 17, 2026

    IPL के इतिहास में होने जा रहा सबसे बड़ा बदलाव! 3 महीने तक चलेगा टूर्नामेंट, ICC ने तैयार किया मेगा प्लान

    November 17, 2026

    दुनिया के 500 प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची जारी, इनमें भारत के 22 मुसलमान भी शामिल, जानिए किसे मिली जगह

    November 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,091 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,567 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,429 Views
    Don't Miss

    Korba: बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    November 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक…

    कोरबा में 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

    November 17, 2026

    Korba: गोपाष्टमी पर मनीषा अग्रवाल की अनूठी कलाकारी, 200 किलो हरी सब्जियों से बनाई भगवान श्रीकृष्ण की 200 वर्गफीट की भव्य रंगोली

    November 17, 2026

    राशिफल 17 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.