छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: काथलिक समुदाय ने इस वर्ष भी भक्ति और उल्लास के साथ “ख्रीस्त राजा पर्व” प्रार्थना और उत्सव के माध्यम से मनाया, जहाँ पल्ली पुरोहित फा. अजय कुजूर और उनके सहयोगी फा. कंचन लकड़ा और फा. संजीव खाखा ने रविवारीय पूजनविधि का संचालन किया । निर्मला स्कूल और संत फ्रांसिस इंग्लिश स्कूल के धर्मबहने ने भी इस पावन अवसर पर व आर सी चर्च कोसाबाड़ी कोरबा डी 1 के मसीही समुदाय ने सक्रिय रूप से भाग लिया
पल्ली पुरोहित फा. अजय कुजूर, ने उपदेश में बताया कि ख्रीस्त राजा पर्व की शुरुआत 1925 में पोप पियुस ग्यारहवे ने की थी, उस समय जब विश्व युद्ध और राजनीतिक अस्थिरता चरम पर थी। उन्होंने मसीह को सभी प्रकार की सत्ता का सर्वोच्च राजा घोषित कर शांति और एकता का संदेश दिया। यह परंपरा आज तक चल रही है, और हर साल यह पर्व मसीह के राज्य की सतत याद दिलाता है। “यीशु मसीह राजा हैं क्योंकि वे न केवल शासन करते हैं, बल्कि अपने प्रेम और बलिदान के माध्यम से हमें जीवन का सच्चा मार्ग दिखाते हैं। उनका राज्य हमारे मन में न्याय और करूणा की स्थापना करता है।” यह पर्व यीशु मसीह की सार्वभौमिक राज्यशाही को समर्पित है। इस दिन चर्च में विशेष रूप से उस ऐतिहासिक महत्व को याद किया जाता कि मसीह का राज्य केवल भौतिक सत्ता का राज्य नहीं, बल्कि प्रेम, न्याय और शांति का राज्य है, जो हमारे दिलों पर शासन करता है।
यह पर्व आगमन काल से पहले आता है, जो मसीह के जन्म की तैयारी का समय है। क्राइस्ट द किंग पर्व हमें प्रेरित करता है कि हम अपने हृदय को नवजात ईसा मसीह के लिए तैयार करें। यह पर्व सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव का भी प्रतीक है, जो मानवता में शांति, भाईचारे और एकजुटता लाने का संदेश देता है। कोसाबाड़ी पैरिश के श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ इस पर्व में भाग लेकर प्रेम और एकता का संदेश फैलाया। इस प्रकार, क्राइस्ट द किंग पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि समस्त मानवता के लिए शांति और भाईचारे का प्रतीक भी है ख्रीस्त राजा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं परमेश्वर आपको और आपके परिवार को बहुत बहुत आशीष दे समस्त कार्यक्रम की सूचना कोसाबाड़ी चर्च के अलेक्जेंडर कुजूर डी 1के माध्यम से प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें:;Health Tips: सबको खुश रखने की आदत बन सकती है मानसिक तनाव की वजह, जानें क्या है Good Girl Syndrome?
यह भी पढ़ें:;Bilaspur: युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में प्रेमिका गिरफ्तार
*******************************
*हमारे स्वराज टुडे न्यूज़ के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://chat.whatsapp.com/J7tNRiAjy359FHMZaQKti3?mode=ems_copy_t
*फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://www.facebook.com/swarajtoday
*यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करें*
https://www.youtube.com/@SwarajToday

Editor in Chief





















