Author: Deepak Sahu
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विराट कोहली ने आईपीएल के 18वें संस्करण के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने फिल साल्ट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 95 रनों की साझेदारी की. कोहली ने 30 गेंदों पर चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने 36 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए. आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया. इस मैच में विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड बनाया, वह एक ख़ास क्लब में शामिल हो गए. बीसीसीआई ने उन्हें ‘मोमेंटो’…
*पुलिसकर्मियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर कमलनाथ ने किया वार *मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने पुलिसकर्मियों को दी थी साप्ताहिक अवकाश की सौगात भोपाल/स्वराज टुडे: मध्यप्रदेश में जिन कंधों पर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की सुरक्षा की जवाबदेही है। आज वही कंधे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश पुलिस के उन सिपाहियों की जिनके साथ पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग घटनाएं हुई। इसमें किसी के साथ अभद्रता की गई तो किसी की हत्या ही कर दी गई। जनता की सुरक्षा का सूत्र लेकर प्रदेश में तैनात पुलिस के वर्दीधारी…
लो ब्लड प्रेशर (Low BP), जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है, तब होता है जब रक्तचाप 90/60 mmHg से नीचे चला जाता है। यह स्थिति कई बार सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आपका बीपी लो रहता है, तो शरीर पहले ही कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। इन संकेतों को समय पर पहचानकर सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। लो बीपी के 5 प्रमुख लक्षण 1. चक्कर आना और बेहोशी महसूस होना अगर बार-बार चक्कर आ रहा है या कमजोरी महसूस हो…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सिटी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी ईश्वर प्रसाद साहू ने पुलिस अधीक्षक महोदय से लिखित में शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ईश्वर साहू ने कहा कि 20/03/2025 की देर रात 11.30 बजे बंटी साहू एवं दीपक साहू उर्फ रिंकू साहू पिता मोतीलाल साहू, निवासी पुरानी बस्ती कोरबा, वार्ड क्रमांक 6. कोरबा, जिला कोरबा (छ.ग.) के द्वारा शराब पीकर उनके घर के सामने आकर एवं घर में घुसकर गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मेरे पुत्र विशाल साहू पर बेवजह आरोप लगाते हुए धमकी दी…
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव! कोरबा/स्वराज टुडे: एक मासूम बच्चे की चीख, एक महिला की बेबसी, और एक परिवार का टूटता सपना—मानव तस्करी (ट्रैफिकिंग) समाज का वो काला सच है, जिसे मिटाने के लिए कोरबा में एक बड़ा कदम उठाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, कोरबा ने कलक्ट्रेट सभा कक्ष में 19 मार्च 2025 को ट्रैफिकिंग और अनैतिक व्यापार रोकने के लिए एक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम न सिर्फ जानकारी से भरा था, बल्कि दिल को छूने वाला और समाज को जगाने वाला भी था। सबसे पहले क्यों…
एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में इसे बिहार तिहार के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा – देश के सभी राज्य आपस में परस्पर समन्वय बनाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करेंगे। पूरे देश में बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार के अनुरूप स्नेह मिलन कार्यक्रम दुर्ग बायपास रोड में स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी…
महासमुंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में महासमुंद पुलिस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 बांग्लादेशी समेत अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 58 लाख 52 हजार के आभूषण, 7 हजार रुपये नगद और एक बाइक जब्त की है। महासमुंद के थाना सांकरा, बसना और सरायपाली क्षेत्र में इन आरोपियों ने 9 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का पहले भी चोरी का अपराधिक रिकार्ड रहा है, जिसमें मुख्य आरोपी मिलन मण्डल रायगढ़ जिले के जेल में भी रह चुका है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह आरोपी चोरी…
झालावाड़/स्वराज टुडे: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां एक नवविवाहित महिला ने अपने पति की जीभ दांतों से काटकर अलग कर दी। घायल पति का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। शादी के डेढ़ महीने बाद बढ़ा तनाव ये पूरा मामला बकानी कस्बे के ज्योति नगर का है। यहां रहने वाले कन्हैयालाल की शादी करीब डेढ़ महीने पहले सुनेल निवासी रवीना से हुई थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक था, लेकिन हाल…
अमरावती/स्वराज टुडे: आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि तिरुमला मंदिर में केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही नौकरी दी जाएगी। अगर अन्य धर्मों के लोग यहां काम कर रहे हैं तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत किए बिना उन्हें दूसरी जगहों पर ट्रांसफर किया जाएगा। सीएम नायडू ने घोषणा की कि भारत के अन्य राज्यों में भी तिरुमला के मंदिर बनाए जाएंगे। हम इसके लिए सभी राज्यों के सीएम को पत्र भेजेंगे। मुमताज होटल की मंजूरी रद्द सीएम नायडू ने कहा कि भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए एक पवित्र धागा बांधा गया है।…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उसने इन लोगों के मददगार एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा जो इन लोगों को यहां लाकर उनके जाली दस्तावेज बनवाकर उन्हें यहां बसाता था। इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन बांग्लादेशी अप्रवासियों और उनके भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया है। वेश बदल कर दो पुलिसकर्मियों ने जुटाई जानकारी पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ तब किया जब पुलिस अधिकारी एएसआई कृष्ण पांडे और…
