Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेश बदलकर रहे दिल्ली पुलिस के दो जवान
    Featured

    बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वेश बदलकर रहे दिल्ली पुलिस के दो जवान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n656907806174261257492289210f4ad6f51d6d3ad24068346db72d4e566726b0fb9083906094f0c4c44283
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय राजधानी में बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढ रही दिल्ली पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उसने इन लोगों के मददगार एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा जो इन लोगों को यहां लाकर उनके जाली दस्तावेज बनवाकर उन्हें यहां बसाता था।

    इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तीन बांग्लादेशी अप्रवासियों और उनके भारतीय मददगार को गिरफ्तार किया गया है।

    वेश बदल कर दो पुलिसकर्मियों ने जुटाई जानकारी

    पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ तब किया जब पुलिस अधिकारी एएसआई कृष्ण पांडे और हेड कांस्टेबल संजय ने साप्ताहिक बाजारों में कपड़ा व्यापारी के रूप में काम करते हुए खुफिया जानकारियां हासिल कीं, जिनके आधार पर पुलिस ने योजना बनाते हुए आरोपियों पर नजर रखी और सही वक्त पर उन्हें धर दबोचा।

    n6569543511742612510616519443ea7e66ab384693a6281e8aeedeec42045da7753929652521da2e3acdd2

    विवाहित होते हुए भारतीय महिला से शादी कर भारत में रह रहा था बांग्लादेशी मोहम्मद इकबाल हुसैन

    इस बारे में एक बयान जारी करते हुए पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गिरोह का मुखिया मोहम्मद इकबाल हुसैन भी शामिल है, जो भारत में फरहान खान के नाम से काम करता था। उसे दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके से पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने इस बारे में जारी एक बयान में बताया, ‘जांच में पता चला है कि हुसैन के पास बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ-साथ अवैध रूप से हासिल किया गया भारतीय पासपोर्ट भी था। साथ ही बांग्लादेश में पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसने खुद को भारतीय बताते हुए मध्य प्रदेश की एक महिला के साथ धोखाधड़ी करते हुए मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए दूसरी शादी भी कर ली थी।’

    यह भी पढ़ें :  नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड निकला NIT जमशेदपुर का पूर्व छात्र, पाकिस्तान से भी जुड़े तार

    अवैध सिम कार्ड बेचने के मामले में जेल की हवा खा चुका है इकबाल हुसैन

    पुलिस ने बताया कि ‘इकबाल हुसैन साल 2017 में असम सीमा के जरिए भारत में घुसपैठ करके आया था और फिर दिल्ली में आकर बस गया। वह शुरू में जामिया नगर में रहता था, फिर भारतीय पत्नी और बच्चों के साथ मालवीय नगर में रहने लगा। साल 2020 में उसे अवैध सिम कार्ड बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे जमानत मिल गई थी और उसने गैरकानूनी गतिविधियों को जारी रखा।’

    फर्जी पहचान पत्र बनाने में मदद करने वाला भारतीय भी गिरफ्तार

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार दो अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के नाम रजीब मियां और मोहम्मद मोमीन बादशा है। बयान में बताया गया कि तीनों ही आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करते हुए अपने नकली नामों के साथ तमाम भारतीय पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड बनवा लिए थे। इन तीनों के अलावा पुलिस ने फर्जी जानकारी के साथ इन लोगों के आधार कार्ड बनाने में मदद करने वाले एक शख्स अग्रेसन कुमार को भी गिरफ्तार किया है, जो कि भारतीय नागरिक है।

    बांग्लादेशियों को भारत में इस तरह से बसाया जाता था

    पुलिस ने बताया कि यह गिरोह असम बॉर्डर के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कराकर लाता था। जिसके बाद उन्हें वहां से ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचाया जाता था। राजधानी पहुंचने के बाद यहां बसाने के लिए उनके जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनाने में मदद की जाती थी।

    पुलिस ने बताया कि इन फर्जी पहचान पत्रों के जरिए ना केवल उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षा मिल जाती है, बल्कि वे विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को करने में भी सक्षम हो जाते हैं। साथ ही इनके जरिए उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलने लगता है।

    यह भी पढ़ें :  Vedanta blast case: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्‍यक्षता में बनी जांच कमेटी ने घटनास्थल का किया दौरा

    साथ ही पुलिस जांच के दौरान इस बात का खुलासा भी हुआ है कि यह गिरोह बीते कई सालों से काम कर रहा है, और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बिना पकड़ में आए आम भारतीयों की तरह रहने में मदद कर रहा है। पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से आए प्रवासियों को सोची-समझी योजना के तहत दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में रखा जाता है, जहां पर वे कपड़ों को बेचने का काम करते हैं।

    छापेमारी के दौरान अनेक आपत्तिजनक सामग्री जब्त

    छापेमारी के दौरान पुलिस टीमों ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की, जिसमें एक भारतीय पासपोर्ट और विभिन्न नामों के कई आधार कार्ड, बांग्लादेशी पासपोर्ट और उनकी विदेशी राष्ट्रीयता की पुष्टि करने वाले अन्य दस्तावेज, फर्जी क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्राप्त किए गए मतदाता पहचान पत्र और पैन कार्ड, और कई मोबाइल फोन शामिल हैं, जिनमें इस गिरोह की अवैध गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें: गाय का दूध पीने के बाद महिला को पानी से लगने लगा डर, फिर देखते ही देखते हो गई मौत !

    यह भी पढ़ें: पानीपत में जजपा नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई सहित 2 लोगों पर भी फायरिंग, आरोपी फरार

    यह भी पढ़ें: चेहरे पर एलोवेरा जेल के साथ लगाएं ये चीज, दाग धब्बे होंगे कम

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.