Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पानीपत में जजपा नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई सहित 2 लोगों पर भी फायरिंग, आरोपी फरार
    Featured

    पानीपत में जजपा नेता रविंद्र मिन्ना की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई सहित 2 लोगों पर भी फायरिंग, आरोपी फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250322 051404
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    हरियाणा
    पानीपत/स्वराज टुडे: पानीपत में शुक्रवार रात को जननायक जनता पार्टी के नेता रविंद्र मिन्ना के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने जजपा नेता रविंद्र मिन्ना के साथ उनके चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति पर भी फायरिंग की, जिसके चलते वे दोनों घायल हैं, जबकि जजपा नेता रविंद्र मिन्ना की मौत हो गई है। रविंद्र मूल रूप से गांव जागसी के रहने वाले थे।

    आपसी रंजिश में गोली मारकर हत्या

    रविंद्र उर्फ मीना (32) पानीपत के एनएफएल (नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड) स्थित विकास नगर की गली नंबर दो में रहता था। वह शुक्रवार को अपने घर पर था। परिजनों ने बताया कि जागसी गांव का ही रणबीर, विनीत और विनय भी विकास नगर की दो नंबर गली में ही रहते हैं। रविंद्र उर्फ मीना की साली की शादी रणबीर के साले के साथ हुई थी। दोनों में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

    परिजनों ने बताया कि रणबीर शाम के समय रविंद्र के पड़ोसी राजबीर के घर आया। उसने आते ही उससे पानी मांगा। इसी दौरान विनय भी वहां आ गया। आरोप लगाया कि रणबीर ने आते ही विनय के पेट में पिस्टल से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रविंद्र उर्फ मीना और विनीत भी पहुंच गए। रणबीर ने सीधे रविंद्र के माथे में गोली मार दी और एक गोली विनीत के पेट में मारी। वारदात के बाद आरोपी रणबीर मौके से भाग गया। परिजन तीनों को सिवाह गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सक ने रविंद्र उर्फ मीना को मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    करीब 2 घंटे पहले सोशल मीडिया पर डाली थी स्टोरी

    बताया जा रहा है कि आरोपी रणबीर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वारदात से करीब 2 घंटे पहले रविंद्र ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें वह अपने 7-8 दोस्तों के साथ दिख रहे हैं।

    जजपा ने 2014 के विधानसभा चुनाव में दिया था टिकट

    जजपा ने रविंद्र उर्फ मीना को 2014 के विधानसभा चुनाव में पानीपत शहर सीट से रविंद्र को टिकट दिया था। बाद में उन्होंने भाजपा की रोहिता रेवड़ी को समर्थन दे दिया था और वे भाजपा में शामिल हो गए थे। कुछ समय बाद रविंद्र भाजपा छोड़ फिर जजपा में आ गए थे।

    आरोपी को जल्द करेंगे गिरफ्तार

    पानीपत के डीएसपी सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि विकास नगर में रविंद्र उर्फ मीना समेत तीन लोगों को गोली मारी गई है। इसमें रविंद्र की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: एसएससी ने निकाली लोअर/अपर डिविजन क्लर्क की भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल

    यह भी पढ़ें: नेवी में नौकरी का सपना होगा पूरा, अग्निवीर एसएसआर-एमआर की भर्ती; इस दिन से करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में किन्नरों की गुंडागर्दी, एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, मंत्री का रिश्तेदार निकला मृतक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026

    Korba: मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा विशेष अभियान’

    October 4, 2026

    DSSSB में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए भर्ती, 48000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,983 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,402 Views
    Don't Miss

    प्लान B भी नहीं हुआ सफल! आतंक के कई प्लान के साथ उड़ान भर रहा था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

    October 5, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के लेकर मीडिया रिपोर्ट में…

    Bhubaneshwar : महानदी में मौत से डेढ़ घंटे तक लड़े 2 युवक, मगरमच्छ के जबड़े से बचा लाए भाई की जान

    October 5, 2026

    प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

    October 5, 2026

    Bilaspur: गर्भवती पत्नी पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, गर्भस्थ शिशु की मौत

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.