Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी
    Featured

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 5cc32ad1 e7e2 475b aaec 98b447c79cf4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    कोरबा/स्वराज टुडे:  बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से 20 एवं 21 नवंबर को कोरबा जिले में हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने धान उपार्जन केंद्रों में रखे धान की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने और किसानों से अपनी कटी हुई फसल सुरक्षित रखने की अपील की है।

    उपार्जन केंद्रों में धान को चबूतरों पर रखकर कैप कवर और तिरपाल से पूरी तरह ढंकने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों में धान के उठाव में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। केंद्रों के नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक इन व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

    जिला प्रशासन ने किसानों से खेत या खलिहान में रखी कटी हुई धान फसल को तिरपाल से ढंककर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। उपार्जन केंद्र में धान ले जाते समय भी उसे अच्छी तरह ढंककर लाएं। मौसम को देखते हुए 20 एवं 21 नवंबर को धान की कटाई, मिंजाई और परिवहन की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं। पशुधन को निचले इलाकों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। फसल को नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी को सूचना दें और क्षति की जानकारी तहसील कार्यालय को भी दें।

    आपदा प्रबंधन एवं राहत संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी राहत शाखा के प्रभारी अधिकारी अपर कलेक्टर श्री ओमकार यादव एवं डिप्टी कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों तक मौसम की चेतावनी और सुरक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाई जा रही है। पंचायत सचिव एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी किसानों को जरूरी सावधानियों से अवगत करा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

    भारी वर्षा और तेज हवा के दौरान घरों के भीतर रहें। पेड़ों, जर्जर मकानों, कमजोर दीवारों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। बिजली के खंभों, तारों तथा जलभराव वाले स्थानों में डूबे विद्युत उपकरणों से दूर रहें। उफनती नदी-नालों, रपटों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। जर्जर कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार सुरक्षित भवन या राहत केंद्र में चले जाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम संबंधी जानकारी के लिए प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
    जिला प्रशासन के अनुसार राहत केंद्रों के लिए सुरक्षित भवन चिन्हित किए गए हैं। एसडीआरएफ, होमगार्ड एवं बचाव दल अलर्ट पर हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों और एंटी-स्नेक वेनम का भंडार रखा गया है। हसदेव बांगो बांध और दर्री बैराज की लगातार निगरानी की जा रही है।
    आपदा शाखा नियंत्रण कक्ष, जिला कोरबा – 7759228548 (24 घंटे)
    एम्बुलेंस – 108 / 102
    आपातकालीन सेवा – 112

    यह भी पढ़ें: ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    यह भी पढ़ें: जनजातीय गौरव दिवस को ऐतिहासिक बनाने भाजपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में कोरबा से उमड़ेगा जनसैलाब

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026

    Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    November 19, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 19, 2026

    Korba: शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते हुए रील बनाना 9 वीं के छात्र-छात्राओं को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने थमाया नोटिस

    November 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    मौसम अलर्ट: चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों को अलर्ट रहने की अपील, 20 एवं 21 नवंबर को वर्षा और तेज हवा की चेतावनी

    November 19, 2026

    किसानों से कटी हुई फसल और उपार्जन केंद्रों में रखे धान को तिरपाल से ढंककर…

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.