Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि
    Featured

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261119 WA0040
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज साडा कॉलोनी (बालकोनगर) स्थित उनके निवास पहुंचे। उन्होंने स्व. हरिराम चौरसिया के पिताजी श्री गुलाबचंद चौरसिया एवं उनके भाई रामसमुज चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की, उन्हें ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। साथ ही उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ स्व. चौरसिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

    IMG 20261119 WA0039

    इस दौरान जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब में की गई घोषणा के अनुरूप शांति देवी मेमोरियल की ओर से स्व. हरिराम चौरसिया के परिजनों को 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि नकद प्रदान की।

    श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय चौरसिया जी को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और आम जनता की आवाज बनते हैं। स्व. हरिराम चौरसिया जी का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक दुखद क्षति है। उनके योगदान और स्मृतियां सदैव याद की जाती रहेंगी।

    उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे और शांति देवी मेमोरियल परिवार के साथ खड़े हैं। आर्थिक सहायता का यह छोटा सा प्रयास दिवंगत पत्रकार के परिवार के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, महिला पत्रकार आशा ठाकुर, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी एवं नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद बद्री किरण उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी शुभकामनाएँ

    पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री ने की थी घोषणा

    पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान क्लब के सदस्यों के निधन की स्थिति में शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के अनुरूप यह सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय संजय देवांगन के निधन पर शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की थी। कोरबा प्रेस क्लब ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें लगातार सहयोग पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    यह भी पढ़ें: श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन…

    यह भी पढ़ें: Kharsiya: महिला पत्रकार के घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने वाली भाजपा नेत्री गायत्री केशरवानी के विरुद्ध दर्ज हुई F.I.R.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    November 19, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    November 19, 2026

    Korba: शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते हुए रील बनाना 9 वीं के छात्र-छात्राओं को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने थमाया नोटिस

    November 19, 2026

    अब सोना भी नहीं रहा शुद्ध, मिलाई जा रही ये खास चीज, मिलावट पकड़ने में मशीनें भी हो रही असफल, जानिए चीन से क्या कनेक्शन…

    November 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,093 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,568 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    ‘मैंने 12 लाख के आय पर टैक्स छूट दी, क्या आपने अपने कर्मचारियों की सैलेरी बढ़ाई?’ PM मोदी का उद्योग जगत से बड़ा सवाल

    November 19, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कॉरपोरेट क्षेत्र को दी गई आयकर…

    दिल्ली के भारत मंडपम (IITF-2026) में बिखरी छत्तीसगढ़ के खेतों की खुशबू, कोरबा एवं दंतेवाड़ा के किसानों के सुगंधित चावल और स्थानीय उत्पादों ने जीता देशभर के लोगों का दिल

    November 19, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया के निवास पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, शांति देवी मेमोरियल की ओर से परिजनों को सौंपी 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि

    November 19, 2026

    Korba: हंसी-ठहाकों, व्यंग्य बाण और श्रृंगार की कविताओं से गूंजता रहा ओपन थिएटर

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.