छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 229/2026 के अंतर्गत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, हवाला नेटवर्क एवं अवैध धन से अर्जित संपत्तियों की जांच में एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विवेचना में देश के विभिन्त्र राज्यों से सट्टे की रकम के लेन-देन तथा हवाला के माध्यम से धन हस्तांतरण के तथ्य सामने आए हैं।
दिनांक 13.11.2026 को की गई तलाशी में लगभग ₹8 लाख नगद, सोने के आभूषण, महंगी घड़ियां, बैंक संबंधी दस्तावेज एवं महत्वपूर्ण संपत्ति दस्तावेज बरामद किए गए। तलाशी में लगभग ₹25 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं।
जांच में विदेश, विशेषकर दुबई में भी संपत्तियां अर्जित किए जाने की जानकारी सामने आई है। संबंधित आरोपियों के विरूद्ध LOC जारी किया गया है तथा Red Corner Notice की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा बैंकिंग लेन-देन, हवाला नेटवर्क, संपत्तियों के वास्तविक स्रोत एवं लाभार्थियों की जांच की जा रही है। अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर BNSS की धारा 107 के अंतर्गत कुर्की की वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य केवल सट्टा संचालित करने वालों तक सीमित न रहकर पुरे संगठित वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करना तथा अपराध से अर्जित संपत्तियों को कानून के दायरे में लाना है।
आरोपियों के नाम :-
1) सुनील रोहरा पिता दिलीप कुमार रोहरा
2) मनीष रोहरा पिता दिलीप रोहरा
3) संदेही आकाश गोगा निवासी जबलपुर
यह भी पढ़ें: श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

Editor in Chief





















