Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम

    November 21, 2026

    वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

    November 21, 2026

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
    Featured

    वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20261120 WA0051
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    – साइबर टिपलाइन से प्राप्त शिकायत के आधार पर तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी की पहचान कर की गई कार्रवाई।
    – लगातार फरारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सक्ती पुलिस को मिली सफलता।
    – आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    सक्ती/स्वराज टुडे :  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीसीआईडब्ल्यूसीएस योजना अंतर्गत भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा, नई दिल्ली द्वारा प्राप्त साइबर टिपलाइन शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी।

    शिकायत में उल्लेखित फेसबुक लॉगिन संबंधी तकनीकी जानकारी, दिनांक 27.10.2022 के लॉगिन समय एवं आईपी एड्रेस के आधार पर साइबर जांच की गई। संबंधित सेवा प्रदाता कंपनी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आईपी एड्रेस एवं मोबाइल टावर लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में घटना के समय संबंधित आईपी की लोकेशन ग्राम देवरमाल, तहसील सक्ती, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) के आसपास होना पाया गया।

    आगे की विवेचना में फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड किए जाने तथा उक्त गतिविधि से संबंधित मोबाइल के धारक के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान राजेन्द्र कुमार मिरी उर्फ गजालाल मिरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मकान नंबर 143, खैयापारा, ग्राम बड़े देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

    उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2024, धारा 67(बी) आईटी एक्ट, धारा 201 आईपीसी एवं धारा 15(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    यह भी पढ़ें :  दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा आत्मीयता का सैलाब... अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ साझा की पर्व की खुशियां

    पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना करते हुए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

    विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार रहकर अपना लोकेशन बदल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अंततः सक्ती पुलिस को सफलता मिली और दिनांक 19.11.2026 को आरोपी राजेन्द्र कुमार मिरी उर्फ गजालाल मिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    सक्ती पुलिस की अपील

    सक्ती पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अश्लील, आपत्तिजनक अथवा नाबालिग बच्चों से संबंधित अनुचित सामग्री अपलोड, शेयर या प्रसारित न करें। ऐसा करना गंभीर दंडनीय अपराध है। साइबर अपराध से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।

    सक्ती पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध।

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    यह भी पढ़ें: Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में आँवला नवमी उत्सव, माँ श्री राणी सती दादी का जन्मोत्सव एवं संगीतमय मंगलपाठ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

    यह भी पढ़ें: Korba: शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन करते हुए रील बनाना 9 वीं के छात्र-छात्राओं को पड़ा महंगा, शिक्षा विभाग ने टीसी जारी करने थमाया नोटिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम

    November 21, 2026

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में 21 नवम्बर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    November 20, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में 77 वर्षीय मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह, चलने फिरने में फिर होंगी सक्षम

    November 20, 2026

    बाबा श्याम के पटोउत्सव के अवसर पर निकाली गई ऐतिहासिक भव्य निशान यात्रा, अचानक हुई बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह

    November 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,098 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,569 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम

    November 21, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ट्रेनों में सफर के दौरान अब आपको अदब से पेश आना होगा।…

    वर्ष 2022 में फेसबुक के माध्यम से नाबालिग बालक का अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

    November 21, 2026

    Bilaspur: ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा एवं संगठित अपराध नेटवर्क के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के लेन-देन का खुलासा

    November 20, 2026

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला, उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने टेंडर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए दिया घोटाले को अंजाम

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.