Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” “के अंतर्गत “राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा अभियान बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा “23 मार्च 2025 रविवार को संपन्न हुआ ।इसमें डाइट कोरबा के प्राचार्य महोदय श्री राम हरि शराफ के मार्गदर्शन में स्वयं तथा पांचो विकास खंड के प्रभारीयो तथा डाइट के डी. एल. एड. के छात्राध्यापकों द्वारा इस अभियान को सफल बनाने सक्रिय भूमिका निभाया गया। जन जन साक्षर बनाने, “शिक्षा सबके लिए,” प्रचार प्रसार के लिए परीक्षा पूर्व छात्राध्यापकों द्वारा घर घर जाकर जो 15 वर्षे से ऊपर के है जिन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं किए है, ऐसे चिन्हांकित शिक्षार्थियों…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भक्त माता कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में माता कर्मा सेवा समिति Mata Karma Sewa Samiti कोरबा द्वारा इस वर्ष प्रथम बार माता कर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी । 25 मार्च को यह शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे सीतामढ़ी से प्रारंभ होगी जो पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, टीपी नगर और घंटाघर होते हुए सुभाष चौक पर जाकर समाप्त होगी । सुभाष चौक निहारिका में अपरान्ह साढ़े 4 बजे माता कर्मा की पूजा एवं आरती की जाएगी। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया जाएगा । महाभोग व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा ।…

Read More

छत्तीसगढ़ महासमुंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 1200 फीट ऊंचाई पर स्थित शिशुपाल पर्वत के वाटरफॉल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है. शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.…

Read More

मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद बैंक लूटने की कोशिश की । घटना 3 जनवरी को पिपलानी थाना क्षेत्र के भारत नगर स्थित धनलक्ष्मी बैंक में घटी. हालांकि बैंक लूटने के उसके प्रयास में वह पूरी तरह से असफल रहा. आरोपी का नाम संजय कुमार (24) है जो हेलमेट और मास्क पहनकर धनलक्ष्मी बैंक में घुसा आया. आते ही उसने बैंक कर्मियों की आंखों में मिर्ची स्प्रे छिड़कना शुरू कर दिया और काउंटर की ओर बढ़ने लगा.…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 11 अप्रैल 2025 से होने जा रहा है। यह रोमांचक टूर्नामेंट घंटाघर निहारिका, कोरबा स्थित ओपन थिएटर मैदान में आयोजित किया जाएगा। 16 दिनों तक चलेगा क्रिकेट महाकुंभ यह प्रतियोगिता कुल 16 दिनों तक चलेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग लेंगी और प्रत्येक मैच 10 ओवर का होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 12 ओवर और फाइनल मुकाबला 15 ओवर का खेला जाएगा। भव्य पुरस्कारों की घोषणा प्रतियोगिता के विजेता और…

Read More

उत्तरप्रदेश सहारनपुर/स्वराज टुडे: सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्‍नी के चरित्र पर शक में शनिवार को खून की होली खेली। उसने पहले अपनी पत्‍नी को गोली मारी। फिर तीन मासूम बच्‍चों के कनपटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में तीनों बच्‍चों की मौत हो गई है जबकि पत्‍नी की हालत गंभीर है। इतनी बड़ी वारदात के बाद योगेश रोहिला ने सबसे पहले इंस्पेक्टर, फिर सीओ उसके बाद एसएसपी को कॉल कर यह जानकारी दी। योगेश ने एसएसपी से कहा- ‘कप्तान साहब… मैंने अपनी पत्नी व बच्चों को जान से मार दिया है, आकर उठा लो।’ योगेश रोहिला…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग के बीच होंडा 2-व्हीलर ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कदम रख दिया है. होंडा ने पिछले साल के आखिर में 2 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए है, जिसमें एक Honda QC1 और Honda Activa-e है. Honda QC1 कंपनी का किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 90 हजार रुपये है. यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कई खूबियों से लैस है. यहां आपको स्कूटर के 5 यूनिट फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस प्राइस रेंज में बहुत कम ही देखने को मिलेंगे. 1. इसके अंदर…

Read More

आज का राशिफल : 23 मार्च का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर धनु उपरांत मकर राशि में होने से शनि और चंद्रमा के बीच द्विद्वाश योग बनेगा। जबकि गुरु और मंगल भी आज द्विद्वाश योग बना रहे हैं। इन स्थितियों में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें अपना आज का राशिफल विस्तार से। ​मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कारोबार में प्रगति की राह पकड़ेंगे। नया…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मृदु भाषी सरल स्वभाव और कर्मठ व्यक्तित्व अति परिश्रमी एवं सामाजिक दायित्व के प्रति लगनशीलता जिम्मेदारी को देखते हुए समाज का सर्वांगीण विकास हेतु श्रीमती रीना सोनी को सर्व स्वर्णकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल कृष्ण सोनी जी, एवं महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेन्दु सोनी एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंपा है। श्रीमती रीना सोनी टीपी नगर कोरबा स्थित सोनी प्रिंटर्स के संचालक नीरज सोनी की धर्मपत्नी एवं श्री के. पी. सोनी की बहू हैं। वर्तमान में वे बालको में निवासरत हैं । उनकी नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ 44% वनों से आच्छादित राज्य है जिसमें 70% आजीविका कृषि अथवा इससे संबंधित कार्यों से होती हैं। ऐसे में सांपों के साथ आमना सामना होना एक सामान्य बात हैं। लेकिन ऐसे में सर्प दंश की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं। सर्प दंश की समस्या साल दर साल बढ़ती जा रही हैं पिछले पांच सालों में 17000 सर्प दंश की घटनाएं राज्य से हुई हैं और एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सर्प दंश से मृत्यु दर में छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर हैं जो बेहद ही चिंता जनक हैं । जागरूकता की कमी होना, सांपों की ठीक…

Read More