Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: नवरात्रि के पावन अवसर पर बालकोनगर के सेक्टर-3 स्थित दुर्गा पंडाल में मां आदिशक्ति की प्रतिमा की स्थापना हर्षोल्लास और भव्यता के साथ की गई। पूजा का शुभारंभ बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बालको परिवार के सदस्यों के साथ मां दुर्गा की आराधना कर कंपनी और क्षेत्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। 56 वर्षों से आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा बालकोनगर का सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव एक बार फिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है। बालको सार्वजनिक दुर्गा…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित प्रसिद्ध मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में आज एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। मंदिर परिसर में भंडारे के लिए निर्धारित स्थान के पास एक नाग (कोबरा) दिखाई दिया। नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर में नाग दिखाई देने की इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। कुछ श्रद्धालु इस दृश्य को आस्था और भक्ति से जोड़कर भी देख रहे थे। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में भंडारे वाली जगह के पास अचानक कोबरा दिखाई देने पर आसपास…

Read More

केंद्र सरकार के खिलाफ जहर उगलने वालों को आखिर सिर आंखों पर क्यों बैठा लेती है कांग्रेस ? नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की प्रमुख नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर मचे बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक नया वीडियो शेयर करके उन्हें मंच दे रही कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भाजपा का दावा है कि यह वीडियो गुरुवार 15 अक्टूबर का ही है जिस दिन उनका ‘बांग्लादेश के जेन जी आंदोलन’ वाला बयान सामने आया। नए वीडियो में नेहा बोरा को उमर खालिद की बात करते हुए दिखाया गया है। भाजपा…

Read More

यूपीआई आज करोड़ों भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लेकिन जितना इसका इस्तेमाल बढ़ा है, उतनी ही इससे जुड़ी अफवाहें और ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाल के महीनों में यूपीआई शुल्क को लेकर फैली भ्रांतियों के बाद सरकार को खुद सफाई देनी पड़ी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि यूपीआई इस्तेमाल करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले शुल्क की सच्चाई समझ लें। केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 में स्पष्ट किया कि यूपीआई इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से कोई लेनदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा। व्यक्ति से व्यक्ति…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज कोरबा के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। जयसिंह अग्रवाल ने सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर एवं मुड़ादाई मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ माता रानी की पूजा कर प्रदेश एवं कोरबा क्षेत्र की…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में आज बालको ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए.डी. जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर देशभर में लगातार सवाल उठ रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसे समय में निर्वाचन आयोग को जनता…

Read More

सरगुजा में दर्ज चार एफआईआर और काउंटर-वर्जन की समीक्षा की उठी मांग, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन सौंपने का उल्लेख छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर, सरगुजा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उठाने वाले पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं (एक्टिविस्टों) तथा सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ कथित दुर्भावनापूर्ण शिकायतों, चरित्र-हनन और आपराधिक कानूनों के संभावित दुरुपयोग का मामला चर्चा में है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों और प्रभावित पक्षों की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए मामले की निष्पक्ष…

Read More

* मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर साइंस एवं कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन * आधुनिक विज्ञान और तकनीक से रूबरू होंगे के विद्यार्थी * साइंस सेंटर का निर्माण कोरबा के इतिहास में एक नया वैज्ञानिक अध्याय – मंत्री श्री लखन लाल देवांगन कोरबा/स्वराज टुडे:  औद्योगिक नगरी कोरबा के विकास में अब विज्ञान और आधुनिक तकनीक का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शहर के रिस्दी रोड पर 25 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर बनाया जाएगा। वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शासकीय ई. वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा के मनोविज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, व्यावहारिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों में मनोविज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने, नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने तथा समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विद्यार्थियों के पिछले शैक्षणिक प्राप्तांकों के आधार पर गठित मनोविज्ञान परिषद में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की भावना बजाज को अध्यक्ष एवं  लालनी को उपाध्यक्ष तथा…

Read More

झारखंड धनबाद/स्वराज टुडे: धनबाद में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत पुलिस ने टुंडी के संग्रामडीह के भालपहाड़ी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की आधी रात को आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पांच शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन भालपहाड़ी, देवघर व कोडरमा के एक-एक युवक शामिल हैं। चारों तरफ से घेर लिया था गांव भालपहाड़ी गांव में कई साइबर ठगों के छिपे होने की सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब…

Read More