Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    October 23, 2026

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    October 23, 2026

    21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा
    Featured

    21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n73125208617927245183109b726559d8c54248f79f4b9c2412a64759fd9c7fd57833d50e8a8fd1250ef4d6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप कोई बिजनेस चलाते हैं या फिर फ्रीलांस/प्रोफेशनल काम करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. इनकम टैक्स ऑडिट कराने वाले कारोबारियों और प्रोफेशनल्स के लिए 21 अक्टूबर 2026 की तारीख बेहद अहम थी.

    असेसमेंट ईयर 2026-27 (AY 2026-27) के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तय समय-सीमा अब खत्म हो चुकी है.

    आपको बता दें कि आयकर विभाग ने पहले इसके लिए 30 सितंबर की तारीख तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दिया गया था. जिन भी करदाताओं (Taxpayers) के लिए टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य है, उन्हें तय समय के भीतर ही अपनी ऑडिट रिपोर्ट सीए (CA) के जरिए सबमिट करनी होती है.

    टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने के बाद करदाताओं को अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय मिल जाता है. ऑडिट के दायरे में आने वाले ऐसे सभी टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख को भी 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर 2026 कर दिया गया है.

    आखिर किन लोगों के लिए जरूरी होता है टैक्स ऑडिट?

    हर छोटे-बड़े कारोबारी या प्रोफेशनल के लिए टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य नहीं होता है. यह मुख्य रूप से आपके बिजनेस के टर्नओवर, सालाना कमाई और इनकम टैक्स एक्ट में तय की गई शर्तों पर निर्भर करता है:

    • कारोबारियों (Businessmen) के लिए नियम: आमतौर पर उन कारोबारियों के लिए टैक्स ऑडिट कराना जरूरी होता है, जिनका किसी वित्त वर्ष में कुल टर्नओवर या बिक्री 1 करोड़ रुपये से अधिक हो. हालांकि, यदि आपका 95% से अधिक लेन-देन डिजिटल है (यानी नकद में मिलने वाली और नकद में दी जाने वाली रकम कुल टर्नओवर के 5% से कम है), तो यह लिमिट बढ़कर 10 करोड़ रुपये हो जाती है.
    • प्रोफेशनल्स (Doctors, Lawyers, Freelancers) के लिए नियम: डॉक्टर, वकील, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवरों के लिए यदि एक वित्त वर्ष में कुल ग्रॉस रिसिप्ट्स (सालाना कमाई) 50 लाख रुपये से ज्यादा है, तो टैक्स ऑडिट कराना अनिवार्य हो जाता है.
    यह भी पढ़ें :  आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    इसके अलावा, प्रिजम्प्टिव टैक्सेशन स्कीम (Presumptive Taxation Scheme) का लाभ उठाने वाले टैक्सपेयर्स पर भी ऑडिट के खास नियम लागू होते हैं. इसमें इनकम टैक्स की धारा 44AD, 44ADA, 44AE, 44BB और 44BBB के मामले शामिल हैं. अगर कोई टैक्सपेयर नियमों के विपरीत जाकर निर्धारित दर से कम आय घोषित करता है या इस स्कीम से बाहर निकलता है, तो उस स्थिति में भी ऑडिट कराना पड़ सकता है. साथ ही, कंपनियों और अन्य रजिस्टर्ड संस्थाओं को भी संबंधित कानूनों के तहत अपनी ऑडिट रिपोर्ट जमा करनी होती है.

    टैक्स ऑडिट की तारीख निकलने पर कितना देना होगा जुर्माना?

    अगर कोई टैक्सपेयर आयकर कानून की धारा 44AB के तहत तय समय सीमा के भीतर अपना टैक्स ऑडिट नहीं करवाता या समय पर रिपोर्ट सबमिट करने में विफल रहता है, तो इनकम टैक्स विभाग उस पर भारी पेनल्टी लगा सकता है.

    नियमों के मुताबिक, यह जुर्माना आपके बिजनेस या पेशे की कुल बिक्री, टर्नओवर या ग्रॉस रिसिप्ट्स का 0.5% (आधा प्रतिशत) या 1.5 लाख रुपये हो सकता है. इन दोनों में से जो भी रकम कम होगी, वही जुर्माने के रूप में वसूली जाएगी. हालांकि, यदि आपके पास रिपोर्ट समय पर जमा न कर पाने की कोई बहुत ही ठोस और उचित वजह (Genuine Reason) है, तो विभाग आपको जुर्माने से थोड़ी राहत भी दे सकता है.

    टैक्स ऑडिट के दौरान किन-किन दस्तावेजों की होती है जांच?

    टैक्स ऑडिट की पूरी प्रक्रिया के दौरान एक अधिकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आपके कारोबार के पूरे वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच-पड़ताल करता है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: उल्लास साक्षरता कार्यक्रम पुणे की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुई ज्योति शर्मा

    इस जांच में मुख्य रूप से कैश बुक, खाते की बही (Books of Accounts), बैंक स्टेटमेंट्स, स्टॉक रजिस्टर, परचेज/सेल्स बिल और खर्चे की रसीदें शामिल होती हैं. इस ऑडिट का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि आपने अपनी कुल आय और खर्चों का जो ब्योरा तैयार किया है, वह पूरी तरह से पारदर्शी है और आयकर कानूनों के मानकों के बिल्कुल अनुरूप है.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

    यह भी पढ़ें: Breaking: 3 दिन से लापता 7 वर्षीय बच्ची की लाश रजगामार के जंगल में मिली, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    यह भी पढ़ें: AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    October 23, 2026

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

    October 23, 2026

    कोरबा में 31 अक्टूबर को होगा ‘सौभाग्यवती भवः 2026’ का आयोजन, रेड थीम में सजेगा करवा चौथ उत्सव

    October 23, 2026

    Korba: वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गति देने बिहार जाएंगे जयसिंह अग्रवाल; शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी पूर्व-पश्चिम जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे संगठनात्मक बैठक

    October 22, 2026

    3 साल में बेहाल कोरबा: अपराधियों का तांडव, प्रशासन मौन! अब और नहीं: कोरबा की चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रचंड हुंकार

    October 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,033 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,551 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,420 Views
    Don't Miss

    Breaking : 24 घण्टे के भीतर पकड़ा गया मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी, डॉग स्क्वाड ‘बाघा’ की रही अहम भूमिका

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रजगामार इलाके से 19 अक्टूबर को लापता हुई 7 वर्षीय मासूम भव्या…

    New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    October 23, 2026

    21 नवंबर तक बढ़ी ITR भरने की तारीख, जानें किन्हें मिला बड़ा फायदा

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ को दोहरी ऐतिहासिक खुशी, तीरंदाज टोमन कुमार ने एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

    October 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.